Oppo Find X2 Lite लॉन्च, 5जी सपोर्ट और चार रियर कैमरे हैं खासियत

Oppo Find X2 Lite एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।

Oppo Find X2 Lite लॉन्च, 5जी सपोर्ट और चार रियर कैमरे हैं खासियत
ख़ास बातें
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट की बैटरी 4,025 एममएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है Oppo Find X2 Lite में
  • Oppo Find X2 Lite भी लॉन्च हो सकता है भारत में
विज्ञापन
Oppo Find X2 Lite को पुर्तगाल में लॉन्च कर दिया गया है। यह ओप्पो की फाइंड एक्स2 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है। कंपनी पहले ही Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro को लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट 5जी स्मार्टफोन है। इसका एक मात्र स्टोरेज मॉडल है। इसके दो कलर वेरिएंट भी हैं। यह साफ नहीं है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट को भारत लाया जाएगा या नहीं। हालांकि, एक रिपोर्ट में Oppo द्वारा फाइंड एक्स2 और फाइंड एक्स2 लाइट को भारत में लाए जाने की जानकारी दी गई थी। ऐसे में ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट को लाए जाने की भी संभावना है।

Oppo Find X2 Lite को Oppo Portugal की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन यहां पर कीमत का ज़िक्र नहीं है। इतना तय है कि लाइट वर्ज़न का दाम Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro से कम ही होगा।
 

Oppo Find X2 Lite specifications

ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और डिस्प्ले पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LDDR4X RAM दिया गया है।

ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। कंपनी ने Oppo Find X2 Lite में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह वाटरड्रॉप  नॉच में मौज़ूद है।  

ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट की बैटरी 4,025 एममएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo का दावा है कि यह फास्ट चार्जिंग तकनीक फोन को 20 मिनट में 3 से 50 फीसदी चार्ज कर देगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »