वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। दावा किया गया है कि इसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग, कंटेंट व्यूइंग फीचर्स होंगे। हालांकि 165Hz का रिफ्रेश कुछ चुनिंदा गेम्स के लिए ही मिल सकता है। लीक्स की मानें तो डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का हो सकता है। इसमें OLED पैनल आ सकता है
OnePlus Turbo 6 भारत में OnePlus Nord 6 के तौर पर आ सकता है, जो ब्रांड का अपर मिड-रेंज सेगमेंट में अगला डिवाइस होगा। OnePlus ने इस बार अपने फ्लैगशिप मॉडल जल्दी लॉन्च किए हैं तो ऐसे में Nord सीरीज भी ऐसे ही जल्दी दस्तक दे सकती है। OnePlus Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है।
OnePlus 15 और Ace 6 के बाद कंपनी मार्केट में एक और धांसू फोन लॉन्च कर सकती है। OnePlus Ace 6 Turbo साल के अंत में मार्केट में रिलीज होगा। यह एक गेमिंग फोन होगा जिसका कोडनेम Macan बताया गया है।
फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। Ace 6 Turbo में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में कंपनी 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।