वनप्लस चीनी बाजार में 8 जनवरी को अपने नए Turbo 6 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 5 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
वनप्लस चीनी बाजार में 8 जनवरी को अपने नए Turbo 6 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है। अभी तक सिर्फ चीन में ही स्मार्टफोन के आने का पता चला है, लेकिन भारत में भी इसके आने की संभावना है। OnePlus Turbo 6 भारत में OnePlus Nord 6 के तौर पर आ सकता है, जो ब्रांड का अपर मिड-रेंज सेगमेंट में अगला डिवाइस होगा। OnePlus ने इस बार अपने फ्लैगशिप मॉडल जल्दी लॉन्च किए हैं तो ऐसे में Nord सीरीज भी ऐसे ही जल्दी दस्तक दे सकती है। आइए OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 5 को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord 6 की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। अभी तक इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्मार्टफोन को ग्लोबल सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द ही होने वाला है।
OnePlus Nord 6 पहले IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर CPH2807 के साथ और SIRIM और TDRA सर्टिफिकेशन साइट्स पर CPH2795 मॉडल नंबर के साथ नजर आया था। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि यह भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है।
OnePlus Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें Nord 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आ सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 7,800mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!