Amazon India पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार, Nokia G20 की प्री-बुकिंग भारत में 7 जुलाई से शुरू होगी। इस पेज पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा, फोन की कीमत की भी जानकारी आपको नोटिफाई मी के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।
5,499 रुपये वाला Nokia 1 सीधे तौर पर Xiaomi Redmi 5A और 10.or D को चुनौती देता है। ये दोनों हैंडसेट एंड्रॉयड के आम वर्ज़न के साथ आते हैं। क्या एंड्रॉयड गो के दम पर नोकिया 1 इन हैंडसेट को मजबूती चुनौती देता है? आइए रिव्यू के ज़रिए जानते हैं...
चीनी वेबसाइट वीटेक ने फॉक्सकॉन के रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग के सूत्रों ने हवाले से बताया है कि नोकिया 5 कैमरे वाला फोन पर काम कर रही है। खबरें ये भी हैं कि 5 कैमरे वाला फोन का प्रोटोटाइप नोकिया ने तैयार कर लिया है। यह साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चूंकि यह 5 कैमरे वाला फोन है, ऐसे में फोन की उपलब्धता फॉक्सकॉन की उत्पादन क्षमता पर निर्भर करेगी।
Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
कई महीनों तक आईं ख़बरों और लीक के बाद, नोकिया लंदन में 16 अगस्त को एक इवेंट में आखिरकार नोकिया 8 लॉन्च करेगी। इस इवेंट में नोकिया का एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा जो नोकिया के एंड्रॉयड पोर्टफोलियों में अब तक लॉन्च हुए नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 मिड रेंज व एंट्री-लेवल हैंडसेट में सबसे महंगा होगा।
करीब महीने भर के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग पर उपलब्ध रहने के बाद नोकिया 5 बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री अब भारत में शुरू हो जाएगी। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा।
इस साल जब नोकिया 3310 की नए अवतार में वापसी हुई तो हर नोकिया प्रशंसक के लिए पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही मार्केट में एक और फ़ीचर फोन ला सकती है।
Nokia 3 और Nokia 6 के साथ एचएमडी ग्लोबल ने भारत में Nokia 5 को लॉन्च किया था। 12,899 रुपये वाले नोकिया के इस हैंडसेट की भिड़ंत मिड-रेंज में ढेर सारे स्मार्टफोन से होगी। नोकिया 5 को सबसे ज़्यादा चुनौती शाओमी रेडमी नोट 4, वीवो वाई55एस और मोटो जी5 से मिलेगी।
गुरुवार को नोकिया ब्रांड की लंबे समय के बाद भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी हो जाएगी। मई महीने में लोकप्रिय नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश करने के बाद अब कंपनी Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
एचएमडी ग्लोबल ने 13 जून को होने वाले नोकिया इवेंट के लिए इसी महीने प्रेस इनवाइट भेजे थे। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस इवेंट में नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपने नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा भेजे गए इनवाइट में किसी डिवाइस का ज़िक्र नहीं किया गया है।
एचएमडी ग्लोबल ने मई में भारत में अपना नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन भारत में लॉन्च किया। और अब कंपनी की तैयारी देश में नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। कंपनी 13 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लेकिन अभी इस इवेंट के बारे में एचएमडी ग्लोबल ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। पिछले महीने ही गैजेट्स 360 को जानकारी मिली थी कि नोकिया ब्रांड के Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं।
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में इस फ़ीचर फोन को लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि इसे साल की दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में उत्सुकता धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस बीच एक ऑनलाइन रिटेल साइट ने इस हैंडसेट को 3,899 रुपये में लिस्ट कर दिया है।