Nokia 5 की बिक्री 15 अगस्त से होगी शुरू, जानें सारे ऑफर

करीब महीने भर के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग पर उपलब्ध रहने के बाद नोकिया 5 बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री अब भारत में शुरू हो जाएगी। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा।

Nokia 5 की बिक्री 15 अगस्त से होगी शुरू, जानें सारे ऑफर
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा
  • यह स्मार्टफोन 10 शहरों के चुनिंदा स्टोर में उपलब्ध होगा
  • जानकारी दी गई है कि नोकिया 5 की बिक्री 12,499 रुपये में शुरू होगी
विज्ञापन
करीब महीने भर के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग पर उपलब्ध रहने के बाद नोकिया 5 बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री अब भारत में शुरू हो जाएगी। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन ऑनलाइन भी उपलब्ध रहे हैं। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन 10 शहरों के चुनिंदा स्टोर में उपलब्ध होगा।

Nokia 5 को मैटे ब्लैक, सिल्वर, टैंपर्ड ब्लू और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, सेल की शुरुआत में नोकिया 5 सिर्फ मैटे ब्लैक रंग में मिलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी दी गई है कि सिल्वर, टैंपर्ड ब्लू और कॉपर रंग वाले वेरिएंट भविष्य में उपलब्ध होंगे। नोकिया 5 मंगलवार से दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकता, लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और कालीकट में उपलब्ध होगा। धीरे-धीरे इसे और शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी तरफ, Nokia 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पहली सेल 23 अगस्त को आयोजित होगी। याद रहे कि नोकिया 5 को पिछले महीने 12,899 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ नोकिया 6 और नोकिया 3 को भी पेश किया गया था।


Nokia 5 के लॉन्च ऑफर

जानकारी दी गई है कि नोकिया 5 की बिक्री 12,499 रुपये में शुरू होगी। इस हैंडसेट के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 700 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
 

नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »