• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरे वाले Nokia G20 की प्री बुकिंग भारत में 7 जुलाई को होगी शुरू, जानें कीमत...

48MP कैमरे वाले Nokia G20 की प्री-बुकिंग भारत में 7 जुलाई को होगी शुरू, जानें कीमत...

Nokia ने अप्रैल महीने में 6 नए स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया था, जो थे Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10, और Nokia X20 स्मार्टफोन। वहीं, अब सामने आया है कि कंपनी जल्द ही नोकिया जी20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है।

48MP कैमरे वाले Nokia G20 की प्री-बुकिंग भारत में 7 जुलाई को होगी शुरू, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Nokia G20 में 5,050mAh की बैटरी मिलती है
  • नोकिया जी20 खरीद के लिए होगा Amazon पर उपलब्ध
  • फोन की कीमत का भी हुआ खुलासा
विज्ञापन
Nokia ने अप्रैल महीने में 6 नए स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया था, जो थे Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10, और Nokia X20 स्मार्टफोन। वहीं, अब सामने आया है कि कंपनी जल्द ही नोकिया जी20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी Amazon India की लेटेस्ट लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। जी हां, अमेज़न पेज पर नोकिया जी20 स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट को लाइव किया गया है, जिसमें न केवल फोन की प्री-बुकिंग बल्कि कीमत की भी जानकारी दी गई है।

Amazon India पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार, Nokia G20 की प्री-बुकिंग भारत में 7 जुलाई से शुरू होगी। इस पेज पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा, फोन की कीमत की भी जानकारी आपको नोटिफाई मी के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। नोकिया जी20 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 12,999 रुपये होगी। इस फोन को आप महज Amazon India और Nokia India के ऑनलाइन स्टोर्स के  जरिए खरीद सकते हैं।

प्री-बुकिंग और कीमत की जानकारी के अलावा, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। जैसे नोकिया जी20 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही  फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले मिलेगा।
 

Nokia G20 specifications

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने नोकिया जी20 स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है, ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन काफी हद तक समान हो सकते हैं। डुअल-सिम (नैनो) नोकिया जी20 एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। Nokia G10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए OZO Audio सपोर्ट मिलता है।

Nokia G20 में 128GB तक की स्टोरेज मिलती है, जो 512GB तक एक्सपेंडेबल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।

Nokia G20 में 5,050mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 164.9x76.0x9.2mm और वज़न 197 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »