Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में 13 जून को हो सकते हैं लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल ने मई में भारत में अपना नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन भारत में लॉन्च किया। और अब कंपनी की तैयारी देश में नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। कंपनी 13 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लेकिन अभी इस इवेंट के बारे में एचएमडी ग्लोबल ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। पिछले महीने ही गैजेट्स 360 को जानकारी मिली थी कि नोकिया ब्रांड के Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में 13 जून को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश किया गया था
  • नोकिया 3, 5,6 को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है
  • एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में नोकिया 3310 (2017) लॉन्च किया था
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने मई में भारत में अपना नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन भारत में लॉन्च किया। और अब कंपनी की तैयारी देश में नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। कंपनी 13 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लेकिन अभी इस इवेंट के बारे में एचएमडी ग्लोबल ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। पिछले महीने ही गैजेट्स 360 को जानकारी मिली थी कि नोकिया ब्रांड के Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं।

कंपनी ने 13 जून को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। यह इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी द्वारा भेजे गए इवेंट में 'सेव द डेट' का ज़िक्र है। चूंकि कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है लेकिन इस इवेंट में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया के लिए एक इवेंट आयोजित किया था जिसमें नोकिया ब्रांड के इन बहुप्रतीक्षित फोन की झलक मिली थी। इस दौरान नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल के अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि कंपनी अपने वादे पर कायम रहेगी और नोकिया ब्रांड की इस साल की दूसरी तिमाही में भारत में वापसी हो जाएगी।

याद दिला दें कि नोकिया 6 को इस साल की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया 6 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी दी गई। इसी इवेंट नोकिया ब्रांड के दो और एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी पेश किए गए। दूसरी तरफ, इवेंट में सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी नोकिया 3310 ने। कंपनी ने लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश किया।

नोकिया 3
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा।

नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट कता है।
 
nokia

नोकिया 5
दूसरी तरफ, नोकिया 5 में आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 की मेटल बॉडी की तारीफ की है। नोकिया 3 की तरह नोकिया 5 के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। नोकिया 5 को भी कंपनी की ओर से रेगुलर अपडेट मिलेगा।

नोकिया 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
nokia 6

नोकिया 6
नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »