नोकिया पांच कैमरे वाले स्मार्टफोन पर कर रही है काम!

चीनी वेबसाइट वीटेक ने फॉक्सकॉन के रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग के सूत्रों ने हवाले से बताया है कि नोकिया 5 कैमरे वाला फोन पर काम कर रही है। खबरें ये भी हैं कि 5 कैमरे वाला फोन का प्रोटोटाइप नोकिया ने तैयार कर लिया है। यह साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चूंकि यह 5 कैमरे वाला फोन है, ऐसे में फोन की उपलब्धता फॉक्सकॉन की उत्पादन क्षमता पर निर्भर करेगी।

नोकिया पांच कैमरे वाले स्मार्टफोन पर कर रही है काम!
ख़ास बातें
  • नोकिया ला सकती है 5 कैमरे वाला फोन
  • एक साथ पांच कैमरे बिल्कुल ही नया प्रयोग होगा
  • कयास हैं कि साल के अंत तक फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा
विज्ञापन
अगले महीने होने वाले 'मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018' में नोकिया कौन से नए स्मार्टफोन के साथ आ रही है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब एक और खबर आई है कि एचएमडी ग्लोबल 5 कैमरे वाला फोन ला रही है। माना जा रहा है कि यह फोन 8 लेंस वाले Nokia OZO कैमरे से मिलता-जुलता होगा, जिसे कंपनी ने जुलाई 2015 में उतारा था। आपको बता दें कि नोकिया ने इससे पहले Nokia 808 PureView और विंडोज पर आधारित फोन Lumia 1020 लाकर तहलका मचा दिया था। दोनों ही फोन में 41 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए थे।

चीनी वेबसाइट वीटेक ने फॉक्सकॉन के रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग के सूत्रों ने हवाले से बताया है कि नोकिया 5 कैमरे वाला फोन पर काम कर रही है। खबरें ये भी हैं कि 5 कैमरे वाला फोन का प्रोटोटाइप नोकिया ने तैयार कर लिया है। यह साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चूंकि यह 5 कैमरे वाला फोन है, ऐसे में फोन की उपलब्धता फॉक्सकॉन की उत्पादन क्षमता पर निर्भर करेगी। क्योंकि डुअल कैमरा सेटअप तो एंड्रॉयड फोन में आम हो चला है, लेकिन एक साथ पांच कैमरा बिल्कुल ही नया प्रयोग होगा।

5 कैमरे वाले इस फोन के बारे में कथित जानकारी मिली है कि इसका कैमरा गोलाकार होगा, जिसमें 7 छेद होंगे। इनमें से 5 कैमरा लेंस के लिए, जबकि 2 एलईडी फ्लैशलाइट के लिए। ऐसा माना जा रहा है कि नोकिया के इस फोन का कैमरा कम रोशनी और प्रतिकूल स्थिति में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसके अलावा अफवाह है कि फोन में फुल स्क्रीन के साथ-साथ पतले किनारे वाला डिस्प्ले इस्तेमाल किया गया है।

पेंटा-लेंस कैमरे वाले इस स्मार्टफोन के फीचर को लेकर अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, हम पहले भी नोकिया 7 और नोकिया 8 में इन बिल्ट ओज़ो ऑडियो तकनीक देख चुके हैं। बता दें कि अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कैमरा क्वॉलिटी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए नोकिया ने जर्मन लेंस निर्माता कार्ल ज़ाइस से करार किया था। नोकिया 8 में इस करार का परिणाम बेहतर कैमरे के तौर पर देखने को मिला था, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, मोनोक्रोम सेंसर, वाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस जैसे फीचर दिए गए थे।

पिछले हफ्ते कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक टीज़र जारी किया था, जिसमें नोकिया फैंस को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 'शानदार' नोकिया फोन लॉन्च होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, कंपनी के प्रतिनिधि ने कोई खास मॉडल की जानकारी नहीं दी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया परिवार में Nokia 1, Nokia 4, Nokia 7, Nokia 8 (2018) और Nokia 9 जैसे नए 'सदस्य' जुड़ सकते हैं।

खबरें ये भी हैं कि कंपनी इन नए फोन के साथ-साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर नोकिया 9 को भी उतार सकती है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें डुअल सेल्फी कैमरा, पतले बेजल वाला 5.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। कुछ अपुष्ट जानकारियों में ये भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे और 3250 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी होगी।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया के कम कीमत वाले संभावित नोकिया 1 के लॉन्च पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड गो पर आधारित कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें एचडी आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसके अलावा 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर होने की संभावना है। रूस में इस फोन की संभावित कीमत RUB 5,999 (6,750 रुपये) होगी। एचएमडी ग्लोबल आगामी 25 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें लॉन्च होने वाले फोन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। फिलहाल, 5 कैमरे वाले नोकिया के इस स्मार्टफोन के बारे में हमारे पास बताने के लिए बहुत कुछ नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »