Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल
2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने 14 साल बाद Samsung को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। Apple ने 20% ग्लोबल मार्केट शेयर और 10% सालाना ग्रोथ दर्ज की, जबकि Samsung 19% शेयर और 5% ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर रहा। iPhone 17 की मजबूत लॉन्चिंग, iPhone 16 की लगातार डिमांड और उभरते बाजारों में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती पसंद ने Apple को बढ़त दिलाई। रिपोर्ट बताती है कि 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक अहम टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।