• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple को छोड़ इन कंपनियों के स्मार्टफोन थर्ड पार्टी करती हैं डिजाइन! Motorola लिस्ट में सबसे आगे

Apple को छोड़ इन कंपनियों के स्मार्टफोन थर्ड पार्टी करती हैं डिजाइन! Motorola लिस्ट में सबसे आगे

Samsung के 22% फोन बाहर डिजाइन होते हैं।

Apple को छोड़ इन कंपनियों के स्मार्टफोन थर्ड पार्टी करती हैं डिजाइन! Motorola लिस्ट में सबसे आगे

Apple को छोड़कर लगभग सभी कंपनियां थर्ड पार्टियों से अपने फोन डिजाइन करवाती हैं।

ख़ास बातें
  • इंडस्ट्री में स्मार्टफोन डिजाइन की आउटसोर्सिंग बड़ी मात्रा में होती है।
  • Xiaomi के 78% स्मार्टफोन, और Vivo के 52% स्मार्टफोन बाहर होते हैं डिजाइन।
  • Samsung के 22% फोन बाहर डिजाइन होते हैं।
विज्ञापन
किसी भी स्मार्टफोन के लिए उसका डिजाइन काफी मायने रखता है। आकर्षक डिजाइन यूजर को लुभाता है। काफी यूजर्स स्मार्टफोन के डिजाइन को बहुत तवज्जो देते हैं, उन्हें एक अच्छा दिखने वाला स्मार्टफोन चाहिए होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अधिकतर नामी स्मार्टफोन कंपनियों के डिवाइसेज वे खुद डिजाइन नहीं करती हैं! जी हां, बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए थर्ड पार्टी उनके फोन डिजाइन करने का काम करती हैं। 

एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि Apple को छोड़कर लगभग सभी कंपनियां थर्ड पार्टियों से अपने फोन डिजाइन करवाती हैं जिसमें Motorola सबसे आगे है। Counterpoint की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। Counterpoint Research कहती है कि इंडस्ट्री में स्मार्टफोन डिजाइन की आउटसोर्सिंग बड़ी मात्रा में होती है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एक्सटर्नल फर्मों पर अपने डिजाइन के लिए बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं। Motorola यहां सबसे आगे है जिसके 90% स्मार्टफोन बाहर ही डिजाइन होते हैं। 

Xiaomi यहां पर दूसरे स्थान पर है। कंपनी के 78% स्मार्टफोन डिवाइसेज थर्ड पार्टी के माध्यम से डिजाइन होते हैं। वहीं, Vivo का नम्बर तीसरा है जिसके 52% स्मार्टफोन थर्ड पार्टी डिजाइन करती है। रिपोर्ट कहती है कि यह ट्रेंड आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। 2024 की पहली छमाही में आउटसोर्स स्मार्टफोन डिजाइन इंडस्ट्री में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

इस बढ़ते चलन के पीछे चाइनीज ब्रैंड्स का प्रभाव माना जा रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनियां कम बजट में फोन पेश करती हैं। इनमें लो-बजट और मिडरेंज के स्मार्टफोन बहुत पॉपुलर हैं जिनमें डिजाइन के साथ फीचर्स भी आकर्षक होते हैं। इस लिस्ट में Huawei भी काफी बड़ा नाम है जिसके 44% फोन थर्ड पार्टी डिजाइन करती है। वहीं, Honor के 40% स्मार्टफोन डिजाइन आउटसोर्स से आते हैं, और Oppo के 39% फोन बाहर डिजाइन होते हैं। 

Apple और Samsung यहां सबसे अलग खड़े हैं। Apple अपने सभी स्मार्टफोन खुद ही डिजाइन करती है। जबकि Samsung के 22% फोन बाहर डिजाइन होते हैं जो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी कम है। कंपनी का यह ट्रेंड और भी कम होने की बात कही गई है। सैमसंग का लोअर और मिडरेंज स्मार्टफोन सेग्मेंट में मार्केट शेयर घटा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »