Apple के iPhone 16 की बिक्री पर इस देश में नहीं हटेगा बैन....

इंडोनेशिया में कंपनी का इनवेस्टमेंट कम होने का कारण बताकर आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगाई गई है

Apple के iPhone 16 की बिक्री पर इस देश में नहीं हटेगा बैन....

कंपनी का इनवेस्टमेंट कम होने के कारण इंडोनेशिया ने आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगाई है

ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट का प्रपोजल दिया था
  • एपल के आईफोन 16 की बिक्री पर इंडोनेशिया में बैन लगा है
  • कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा चीन में है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 16 की बिक्री पर इंडोनेशिया में बैन लगा है। इसका कारण कंपनी का इंडोनेशिया में इनवेस्टमेंट कम होना है। एपल ने वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए लगभग 15 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। इंडोनेशिया में कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट का प्रपोजल दिया था। 

इंडोनेशिया के इंडस्ट्री मिनिस्टर Agus Gumiwang Kartasasmita ने बताया है कि कंपनी में इनवेस्टमेंट की जिस रकम का प्रपोजल दिया है वह अन्य देशों की तुलना में कम है। एपल के डिवाइसेज की वियतनाम में बिक्री लगभग 15 लाख यूनिट्स की है। इसकी तुलना में कंपनी की इंडोनेशिया में बिक्री लगभग 25 लाख यूनिट्स है। हालांकि, वियतनाम के मुकाबले एपल का इंडनेशिया में इनवेस्टमेटं काफी कम है। Kartasasmita ने कहा, "हम चाहते हैं कि इंडोनेशिया में एपल की बिजनेस में वापसी हो लेकिन हमें एक निष्पक्ष समाधान की जरूरत है।" 

कंपनी ने इससे पहले लगभग एक करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना की जानकारी दी थी। इसमें आईफोन की एक्सेसरीज और कंपोनेंट्स बनाने के लिए एक फैक्टरी लगाना शामिल था। यह फैक्टरी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दक्षिणपूर्व में Bandung शहर में लगाई जानी थी। पिछले महीने इंडोनेशिया की इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। मिनिस्ट्री ने एपल से इनवेस्टमेंट की योजना में बदलाव करने और अपने स्मार्टफोन्स के लिए रिसर्च एंड डिवेलपमेंट पर अधिक जोर देने को कहा था। इसके बाद एपल ने इनवेस्टमेंट को बढ़ाने का प्रपोजल दिया था। 

इस बारे में इंडोनेशिया की सरकार का कहना है कि कंपनी ने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए 40 प्रतिशत लोकल कंटेंट की शर्त को पूरा नहीं किया है। इंडोनेशिया ने इनवेस्टमेंट में कमी के कारण Google के Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री पर भी रोक लगाई थी। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में एपल का आईफोन 15 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में पहले तीन स्थान एपल के पास हैं। भारत में भी कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस लिस्ट में सबसे अधिक स्थान हासिल किए हैं। सैमसंग के Galaxy S डिवाइस ने छह वर्षों में पहली बार 10 सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है। यह पहली बार है कि जब आईफोन की कुल सेल्स में Pro वेरिएंट्स की हिस्सेदारी लगभग आधी रही है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »