Mobile Apps India

Mobile Apps India - ख़बरें

  • WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स की फुल गाइड, यहां समझे अकाउंट को सेफ रखने के सभी तरीके
    WhatsApp में कई प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल जानकारी कंट्रोल करने की सुविधा देती हैं। इसमें Last Seen, Profile Photo, Status, Groups और Read Receipts जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं, जिन्हें “Everyone” से लेकर “Nobody” तक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा Two-Step Verification, End-to-End Encrypted Backup और App Lock जैसे फीचर्स सिक्योरिटी को और मजबूत बनाते हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से सेट किया जाए, तो यूजर अपनी चैट्स और प्रोफाइल को अनजान लोगों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
  • देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai में नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। यूजर कैमरे से फोटो लेकर उसे सीधे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और चैट्स में शेयर कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने चैट बैकअप फीचर भी रोलआउट किया था, जिसमें यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं। Arattai को हाल के समय में एक देसी WhatsApp विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
    कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में कथित तौर पर गड़बड़ी की वजह से 213.14 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी। इसके खिलाफ वॉट्सऐप को ऑपरेट करने वाली अमेरिकी कंपनी Meta दाखिल की थी वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कोर्ट ने पूछा था कि क्या देश के करोड़ों निर्धन और अशिक्षित लोग इसे समझ सकते हैं?
  • Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
    सरकार समर्थित Bharat Taxi ने भारत के राइड हाइलिंग मार्केट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च हुए इस प्लेटफॉर्म को कोऑपरेटिव ओन्ड मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। Ministry of Cooperation के सपोर्ट वाले Bharat Taxi में जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप जैसे फीचर्स का दावा किया गया है। फिलहाल यह ऐप ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा देता है।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • क्या आप भी Mobile पर ये App यूज कर रहे हैं? 1 ऐप, हजारों नंबर और करोड़ों का स्कैम!
    गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ई-चालान सिस्टम से जुड़े एक साइबर फ्रॉड की जांच के दौरान WinGo नाम के एक ऐप को लेकर गंभीर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, यह ऐप कथित तौर पर “टेलीकॉम म्यूल ऐज़ ए सर्विस” मॉडल पर काम कर रहा है, जिसमें आम लोगों के मोबाइल नंबर और SIM कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता है। यूजर्स को आसान कमाई का लालच देकर उनके नंबर से फर्जी SMS भेजे जाते हैं। पुलिस ने ऐसे ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • 10 मिनट में घर बैठे मिलेंगे Samsung के टैबलेट, स्मार्टवॉच, चार्जर भी! कंपनी ने बढ़ाई सर्विस
    Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे। कंपनी ने Swiggy Instamart के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी अब ग्राहक घर बैठे मंगवा सकेंगे।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • OnePlus 13s Sale: Rs 5,000 का डिस्काउंट, 5 हजार का एक्सचेंज बोनस; शुरू हुई OnePlus 13s की सेल
    OnePlus 13s Sale Live Today: OnePlus 13s की सेल आज, 12 जून से भारत में लाइव हो गई है। यह कंपनी का सबसे‑छोटा फ्लैगशिप फोन है, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और बड़ी 5,850 mAh बैटरी है। OnePlus 13s के दो वेरिएंट हैं, इसके 12GB+256GB की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 59,999 रुपये है। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बैंक डिस्काउंट के रूप में 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
  • OnePlus 11 5G Marble Odyssey स्‍मार्टफोन की सेल भारत में शुरू, इसमें है 16GB रैम, 100W चार्जिंग, जानें प्राइस
    यह स्‍मार्टफोन खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और Amazon.in जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर वनप्‍लस के इस लिमिटेड एडिशन सेट को खरीदा जा सकता है।
  • Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत
    कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है
  • Google के कारोबारी तरीकों से भारतीय कंज्यूमर्स और इकोनॉमी को नुकसान, MapMyIndia का आरोप
    कोरोना के दौरान MapMyIndia का ऐप लोगों को निकट के कंटेनमेंट जोन के साथ ही टेस्टिंग और इलाज के स्थान दिखा रहा था। इससे लोगों को सुरक्षित रहने में मदद मिली थी, जो गूगल मैप्स उपलब्ध नहीं कराता लेकिन गूगल ने MapMyIndia के ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था
  • PUBG Mobile के भारतीय वर्जन BGMI की होगी वापसी? क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें सब कुछ
    यूं तो गेम मोबाइल ऐप स्टोर्स में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अभी भी इसे थर्ड-पार्टी स्टोर या ऑनलाइन APK के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है और खेला जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »