Xiaomi ने नया Mijia Cross-Door Refrigerator 513L लॉन्च किया है। इसकी 60cm अल्ट्राथिन बॉडी है जिससे कि रेफ्रिजिरेटर के भीतर ज्यादा स्पेस उपलब्ध हो जाता है। इसमें 513 लीटर की कैपिसिटी दी गई है जिसे तीन भागों में बांटा गया है। इसकी टेम्परेचर रेंज माइनस 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक है। कीमत 2699 युआन (लगभग 31,500 रुपये) है।
Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे दो भागों में कंपनी ने बांटा है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है।
इसके कंट्रोल फीचर्स की बात करें तो इसमें कंट्रोल लेवल 0 से 7 लेवल तक मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बिजली की खपत प्रतिदिन के हिसाब से 0.66 डिग्री है।
Xiaomi कंपनी ने अपने होम अप्लाइंसेस पोर्टफॉलियों में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। यह है कंपनी का नया MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर, जिसकी कुल कैपेसिटी 186 लीटर की है।