• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 436 लीटर Mijia रेफ्रिजरेटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 436 लीटर Mijia रेफ्रिजरेटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi का नया रेफ्रिजरेटर केवल 60mm डेप्थ के साथ आता है, जो इसे बेहद स्लिम प्रोफाइल देता है। इसके चलते यह कम जगह वाले किचन के लिए आदर्श है।

Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 436 लीटर Mijia रेफ्रिजरेटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Refrigerator 436L को चीन में लॉन्च किया गया है
  • देश में इसकी कीमत 2,499 युआन (करीब 28,800 रुपये) है
  • इसकी भारत में उपलब्धता की कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं है
विज्ञापन
Xiaomi ने एक नया रेफ्रिजरेटर Mijia Refrigerator Fresh Storage Cross 436L (चीनी भाषा से अनुवादित) लॉन्च किया है। नया मिजिया रेफ्रिजरेटर स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इस अल्ट्रा-थिन रेफ्रिजरेटर में 257-लीटर रेफ्रिजरेशन जोन है और 154-लीटर फ्रीजिंग जोन है। इसमें सेंसेटिव चीजों के लिए एक स्पेशल 25-लीटर कम्पार्टमेंट भी है, जो सामान को अधिक फ्रेश रखने में सक्षम है। इसमें फ्रॉस्ट बिल्डअप को रोकने के लिए बॉटम हीट डिसिपेशन सिस्टम, 90-डिग्री डोर हिंज और 360-डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन सिस्टम की सुविधा है। स्मार्ट रेफ्रिजरेटर Xiaomi के इकोसिस्टम के साथ पेयर होता है, जिसे Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह HyperOS कनेक्ट और Xiao AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट करता है। चलिए नए Xiaomi रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mijia Refrigerator Fresh Storage Cross 436L को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 2,499 युआन (करीब 28,800 रुपये) है। नया Xiaomi प्रोडक्ट अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी भारत में उपलब्धता की कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं है। 

Xiaomi का नया रेफ्रिजरेटर केवल 60cm डेप्थ के साथ आता है, जो इसे बेहद स्लिम प्रोफाइल देता है। इसके चलते यह कम जगह वाले किचन के लिए आदर्श है। हालांकि, स्लिम होने के बावजूद इसकी कुल क्षमता 436L बताई गई है, जिसमें 257L रेफ्रिजरेशन जोन, 154L फ़्रीजिंग जोन और बेबी फूड या अन्य जल्दी खराब होने वाली चीजों के लिए स्पेशल 25L कम्पार्टमेंट शामिल है। इसके डोर को 90 डिग्री तक खोला जा सकता है। रेफ्रिजरेटर में 360-डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन सिस्टम लगा है जो पूरे इंटीरियर में लगातार कूलिंग सुनिश्चित करता है, फ्रॉस्ट बिल्डअप को रोकता है और मैन्युअल डीफ्रॉस्टिंग की आवश्यकता को रोकता है।

Xiaomi का कहना है कि इस रेफ्रिजरेटर को Ag+ आयन एंटीबैक्टीरियल डिओडोराइजेशन मॉड्यूल से लैस बनाया गया है। यह तकनीक 99.99% एंटीबैक्टीरियल रेट देने में सक्षम है। रेफ्रिजरेटर में रैपिड फ्रीजिंग फंक्शन है। स्मार्ट रेफ्रिजरेटर Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ आसानी से पेयर हो सकता है। Mi Home ऐप के जरिए इसे कनेक्ट करने के बाद यूजर्स रेफ्रिजरेटर के कई फंक्शन को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। रेफ्रिजरेटर Xiaomi के HyperOS कनेक्ट और Xiao AI वॉयस असिस्टेंट के साथ कंपेटिबल है।

कंपनी का दावा है कि यह रेफ्रिजरेटर बिजली की खपत को कम रखने के लिए खास टेक्नोलॉजी से लैस आता है, जिससे प्रति दिन लगभग 0.84 kWh की कम ऊर्जा खपत होती है। इसका नॉइस लेवल 35dB बताया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »