Mg Motor Windsor

Mg Motor Windsor - ख़बरें

  • EV के दम पर चमकी MG Motor की सेल्स, Windsor EV का पहला स्थान बरकरार
    Windsor EV को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor जल्द ही इसका 50.6 kWh के बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट पेश कर सकती है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 400 किलोमीटर हो सकती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक जैसे कुछ ADAS फीचर्स मिल सकते हैं।
  • MG Motor की  Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, लॉन्च के 6 महीने में बिकी 20,000 यूनिट्स 
    कंपनी ने बताया है कि Windsor EV को मेट्रो शहरों के साथ ही कुछ अन्य शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स को Windsor EV का डिजाइन, टेक फीचर्स और अधिक स्पेस वाला केबिन पसंद आ रहा है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
  • MG Motor की Windsor EV ने मार्च में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड
    कंपनी की Windsor EV ने मार्च में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है। कंपनी की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से अधिक की है। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Windsor के अलावा Comet EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी ने Windsor EV के लॉन्च के बाद से इसकी लगभग 15,000 यूनिट्स बेची हैं।
  • EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स
    फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है।
  • MG Motor की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को प्रति दिन मिल रही 200 बुकिंग्स
    पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई कंपनी की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लगातार चार महीने से यह देश में सबसे अधिक बिकने वाला EV है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग 15,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। कंपनी ने बताया है कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं।
  • Windsor EV के जोरदार परफॉर्मेंस से बढ़ी MG Motor की सेल्स की रफ्तार
    जनवरी में MG Motor ने लगभग 4,455 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। इसमें पिछले वर्ष लॉन्च की गई Windsor EV का बड़ा योगदान है। MG Motor की महीना-दर-महीना आधार पर बिक्री लगभग 40 प्रतिशत घटी है। Windsor EV सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शामिल है।
  • Bharat Mobility Global Expo में पेश होगा MG Motor का इलेक्ट्रिक M9 MPV
    अगले सप्ताह आयोजित होने वाले Bharat Mobility Global Expo में कंपनी इलेक्ट्रिक M9 MPV को पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster को भी प्रदर्शित किया जाएगा। दो वर्ष पहले आयोजित हुए ऑटो एक्स्पो में MG Motor ने M9 को दिखाया था। इसके फ्रंट में LED लाइट्स एक आकर्षण हैं। इसके बंपर में हेडलैम्प को एम्बेड किया गया है। इसके साथ क्रोम आउटलाइन है जो इस व्हील के निचले छोर तक जाती है।
  • MG Motor ने बढ़ाया Windsor EV का प्राइस, फ्री चार्जिंग का ऑफर हुआ समाप्त
    कंपनी ने MG e-hub ऐप्लिकेशन के जरिए फ्री चार्जिंग के ऑफर को भी बंद कर दिया है। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है।
  • MG Motor की Windsor बनी लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार
    Windsor EV लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। कंपनी के लिए यह 10,000 यूनिट्स की बिक्री को पार करने वाला तीसरा EV है। दिसंबर में MG Motor की सेल्स लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,516 यूनिट्स की रही है। इसमें Windsor EV की हिस्सेदारी लगभग 3,785 यूनिट्स की है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में उसकी कुल सेल्स में EV का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का रहा है।
  • MG Motor की Comet EV और Windsor EV जनवरी से हो जाएंगी महंगी
    MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने और अन्य कारणों से व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाना जरूरी हो गया है। हालांकि, इसके साथ ही MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स पर प्राइस में बढ़ोतरी का असर कम रखने की कोशिश होगी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • MG Motor की Windsor बनी लगातार दूसरी बार सबसे अधिक बिकने वाली EV
    यह लगातार दूसरा महीना है जिसमें Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। पिछले महीने MG Motor की कुल बिक्री 6,019 यूनिट्स की रही। कंपनी की कुल सेल्स में न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। हालांकि, यह कंपनी की होलसेल्स है। MG Motor की नवंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 5,092 यूनिट्स की रही। कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं।
  • MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड, अक्टूबर में रही सबसे अधिक बिकने वाली EV
    कंपनी ने सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया था। पिछले महीने यह सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर EV रही है। MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी की अक्टूबर में सेल्स लगभग 7,045 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के लिए Windsor EV सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है।
  • MG Motor ने धनतेरस पर बेचीं 100 इले‍क्ट्रिक कारें, लोगों को पसंद आए ये मॉडल
    JWS MG मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि फेस्टिव ओकेजन यानी धनतेरस पर एक ही दिन में दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें (EV) डिलीवर की गईं। ब्रैंड ने दावा किया कि उसने धनतेरस के दौरान 100 से ज्‍यादा विंडसर, ZS EV और कॉमेट EV डिलीवर कीं। ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि अनाउंसमेंट के 24 घंटे के अंदर विंडसर EV की 15,176 से ज्‍यादा बुकिंग दर्ज की गईं।
  • MG Motor ने ZS EV के प्राइस 30,000 रुपये से ज्यादा बढ़ाए
    ZS EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके Essence Dark Grey वेरिएंट में सबसे अधिक लगभग 32,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Essence Dual-Tone Iconic Ivory वेरिएंट का प्राइस लगभग 31,000 रुपये बढ़ाया गया है। ZS EV के Exclusive Plus Dark Grey वेरिएंट के लिए लगभग 30,200 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
  • MG Motor ने दशहरा पर शुरू की Windsor EV की डिलीवरी, 13.50 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
    कंपनी ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »