MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील

Vijay Sales की Back to School Sale में Apple MacBook Neo पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। HDFC Bank ऑफर के साथ कुल बचत 13,500 रुपये तक पहुंच सकती है।

MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील

Photo Credit: Apple

हाल ही में MacBook की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी

ख़ास बातें
  • MacBook Neo पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है
  • HDFC Bank EMI ऑफर के साथ कुल 13,500 रुपये तक की बचत हो सकती है
  • Neo में A18 Pro चिप और 16 घंटे तक की दावा की गई बैटरी लाइफ मिलती है
विज्ञापन

Apple ने हाल ही में भारत में कई MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जिससे नए डिवाइस खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो गया था। हालांकि, अगर आप नया MacBook Neo खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल आपके लिए अच्छी खबर है। Vijay Sales की Back to School Sale में MacBook Neo पर ऐसा ऑफर मिल रहा है, जिससे हालिया प्राइस हाइक का असर लगभग खत्म हो जाता है। बैंक ऑफर के साथ इस लैपटॉप पर कुल 13,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

MacBook Neo Deal

Apple ने हाल ही में MacBook Neo की कीमत 69,900 रुपये से बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दी थी। लेकिन Vijay Sales की सेल में यह लैपटॉप 69,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी सीधा 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा, अगर ग्राहक HDFC Bank Credit Card EMI का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3,500 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह MacBook Neo की इफेक्टिव कीमत 66,400 रुपये तक पहुंच जाती है।

MacBook Neo फिलहाल भारत में Apple का सबसे किफायती लैपटॉप है। इसकी कीमत और MacBook Air M5 के बीच करीब 70,000 रुपये का अंतर है। ऐसे में यह लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो पहली बार Mac खरीदना चाहते हैं या Windows लैपटॉप से Apple के इकोसिस्टम में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं।

MacBook Neo में A18 Pro चिप दी गई है, जो iPhone 16 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल की गई है। कंपनी का दावा है कि यह सामान्य टास्क में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले कुछ Windows लैपटॉप्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। लैपटॉप में 8GB Unified Memory और 256GB या 512GB SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

इसमें 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 1080p FaceTime HD कैमरा, Magic Keyboard, Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 मिलता है। 512GB वेरिएंट में Touch ID का भी सपोर्ट दिया गया है।

MacBook Neo में 36.5Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 20W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकता है। लैपटॉप का वजन 1.23kg है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »