Lava Agni 4 Price

Lava Agni 4 Price - ख़बरें

  • Lava Agni 4 vs Vivo T4 vs Realme P4 Pro 5G: 25 हजार रुपये में कौन सा है बेस्ट
    Lava Agni 4 की टक्कर Vivo T4 और Realme P4 Pro 5G से हो रही है। Lava Agni 4 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo T4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि Realme P4 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
  • Lava AGNI 4 की भारत में दस्तक, Dimensity 8350 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, Vayu AI जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    Lava AGNI 4 भारत में पेश किया गया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन को अग्नि सीरीज में पेश किया है। यह कुछ धांसू फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16GB तक रैम के साथ आता है।
  • Lava Agni 4 में मिलेगा 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 25,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
    Lava Agni 4 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 50 मेगापिक्सल के दोनों कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
  • Lava Agni 4 के रैम, स्टोरेज का हुआ खुलासा! होगा लावा का अब तक का सबसे एडवांस फोन
    Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा। फोटो से यह भी पता चला है कि फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी जो कि आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को मिलती है। इसके साथ Agni 4 लावा का अब तक का सबसे पावरफुल फोन होने की उम्मीद है। अब तक पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि Agni 4 में एल्युमीनियम फ्रेम होगा और यह लूनर मिस्ट और फैंटम ब्लैक जैसे दो कलर में उपलब्ध होगा।
  • Lava Agni 4 में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
    Lava Agni 4 में 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एल्यूमीनियम का मिडल फ्रेम और ग्लास का बैक पैनल होगा। Lava Agni 4 का प्राइस 25,000 रुपये तक हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया जा सकता है। इसके कैमरा आइलैंड के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है।
  • Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, धांसू फीचर्स के साथ इन रंगों में देगा दस्तक ...
    Lava Agni 4 को कंपनी आने वाली 20 नवंबर को मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन का डिजाइन कंपनी ने रिवील कर दिया है और यह अपने डिजाइन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह फोन इससे पहले आए Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स का खुलासा किया है। यह एल्युमीनियम के फ्रेम के साथ बनाया गया है। कंपनी ने इसमें MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट दिया है।
  • Lava Agni 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन, मिड-रेंज सेगमेंट में मचा सकता है धूम!
    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपने नए हैंडसेट Lava Agni 4 5G को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। वहीं, BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) वेबसाइट पर इस डिवाइस की लिस्टिंग भी देखी गई है, जो इसके लॉन्च को और भी करीब बताती है। फोन का मॉडल नंबर LXX525 है और इसे 15 सितंबर को BIS डेटाबेस में शामिल किया गया था। Lava की तरफ से लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने ये जरूर साफ किया है कि अगला महीना Lava Agni 4 का होगा। हालिया लीक्स में कहा गया है कि इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये रखी जा सकती है।
  • Lava Agni 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकता है 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 
    Lava के आगामी स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 25,000 रुपये का हो सकता है। अगर कंपनी इस प्राइस पर यह स्मार्टफोन लॉन्च करती है तो Agni 3 की तुलना में अधिक होगा। Lava Agni 3 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये का था। हालांकि, यह चार्जर के साथ इस स्मार्टफोन का प्राइस 22,999 रुपये का है।
  • Lava की डुअल डिस्प्ले के साथ Agni 3 के लॉन्च की तैयारी, 30,000 रुपये से कम होगा प्राइस
    इस स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही रियर पैनल पर भी डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा। इसमें 1.5K कर्व्ड AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Agni 3 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के साथ 1.74 इंच AMOLED स्क्रीन होगी।
  • Lava Agni 2 5G की सेल 5 सितंबर से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदने का तगड़ा मौका
    Lava Agni 2 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »