Lava Agni 4 में मिलेगा 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 25,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

Lava Agni 4 में मिलेगा 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 25,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा
  • Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन में में Dimensity 8350 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम का फ्रेम होगा, जो आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स में दिया जाता है। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

Lava ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन में 1.15 mm के साइज वाले बेजेल्स होंगे। इसमें Android OS दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके वर्जन की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। Lava Agni 4 में Dimensity 8350 चिपसेट 8 GB के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और USB- Type C पोर्ट के विकल्प होंगे। Lava Agni 4 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 50 मेगापिक्सल के दोनों कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसमें कस्टमाइज की जा सकने वाली एक्शन की, x-एक्सिस लीनियर मोटर और डुअल स्पीकर्स मिल सकते हैं। Lava Agni 4 का प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे Lunar Mist और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,300 mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। Lava Agni 4 में 7,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी के किसी स्मार्टफोन में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (1,200 x 2,652 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 1.74 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले (336 x 480 पिक्सल्स) है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300X का इस्तेमाल किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »