• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 2 5G की सेल 5 सितंबर से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदने का तगड़ा मौका

Lava Agni 2 5G की सेल 5 सितंबर से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदने का तगड़ा मौका

Lava Agni 2 5G में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2220x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।

Lava Agni 2 5G की सेल 5 सितंबर से शुरू, 2 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदने का तगड़ा मौका

Photo Credit: Lava

Lava Agni 2 5G में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Agni 2 5G में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है
  • Lava Agni 2 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस है।
  • Lava Agni 2 5G में 66W फास्ट-चार्जिंग के सपोर्ट वाली 4,700mAh बैटरी है।
विज्ञापन
Lava Agni 2 5G भारतीय बाजार में मई, 2023 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को काफी पसंद किया गया था, जिसके चलते लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में यह बिक्री में स्टॉक आउट हो गया था। अब लावा का यह स्मार्टफोन फिर से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। यहां हम आपको Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशंस से लेकर इस पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Agni 2 5G पर ऑफर


Lava ने ट्विटर पर यह घोषणा की है कि फोन फिर से बिक्री के लिए कल यानी कि 5 सितंबर, 2023 से उपलब्ध हो रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर कल सुबह 10 बजे से सेल शुरू होगी। इस दौरान स्मार्टफोन की कीमत को कम करने के लिए कंपनी ने HDFC और SBI बैंक ग्राहकों के लिए 2,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की है। लावा 5जी फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि बैंक ऑफर के बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।


Lava Agni 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava Agni 2 5G में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2220x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं इसमें सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lava Agni 2 5G में 66W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700mAh बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »