• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava AGNI 4 की भारत में दस्तक, Dimensity 8350 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, Vayu AI जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Lava AGNI 4 की भारत में दस्तक, Dimensity 8350 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, Vayu AI जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है

Lava AGNI 4 की भारत में दस्तक, Dimensity 8350 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, Vayu AI जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Lava AGNI 4 फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है

ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है
  • फोन Phantom Black, और Lunar Mist कलर वेरिएंट्स में पेश
  • यह फोन 16GB तक रैम के साथ आता है।
विज्ञापन

Lava AGNI 4 भारत में पेश किया गया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन को अग्नि सीरीज में पेश किया है। यह कुछ धांसू फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16GB तक रैम के साथ आता है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम भी शामिल है। 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं भारत में इसकी कीमत क्या है और कौन से अन्य खास फीचर्स इसमें मिलते हैं। 

Lava AGNI 4 price in India

Lava AGNI 4 की भारत में कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 24999 रुपये है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा। फोन Phantom Black, और Lunar Mist कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 

Lava AGNI 4 Specifications

Lava AGNI 4 फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16GB तक रैम के साथ आता है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम भी शामिल है। हीटिंग को रोकने के लिए फोन में 4300mm² वेपर चैम्बर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में गेम बूस्टर मोड भी दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। 

Lava AGNI 4 में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट भी मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन में एक एक्शन की (Action Key) दी गई है जिससे कि इसमें कई शॉर्टकट्स इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसमें 66W सुपर चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि यह 0 से 50 प्रतिशत तक केवल 19 मिनट में चार्ज हो जाता है। 

लावा के AGNI 4 में कंपनी ने Vayu AI को हाइलाइट किया है। फोन में यह AI इंटरफेस यूजर को होम स्क्रीन पर ही मिल जाता है। इसमें कई फीचर्स मिलते हैं। यह वॉइस और विजुअल इंटेलिजेंस से लैस है। यूजर इसके AI से कई तरह के काम करवा सकता है। इसके अलावा सर्कल टू सर्च का ऑप्शन भी इसमें मिल जाता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »