• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, धांसू फीचर्स के साथ इन रंगों में देगा दस्तक ...

Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, धांसू फीचर्स के साथ इन रंगों में देगा दस्तक ...

फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आने वाला है जो इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी की ओर इशारा करता है।

Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, धांसू फीचर्स के साथ इन रंगों में देगा दस्तक ...

Photo Credit: Lava

Lava Agni 4 को कंपनी आने वाली 20 नवंबर को मार्केट में पेश करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • यह फोन कई सारे धांसू AI फीचर्स से लैस होकर आ सकता है।
  • फोटो कैप्चरिंग के लिए कंपनी एक फिजिकल बटन भी इसमें दे सकती है।
  • USB 3.1 का सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है।
विज्ञापन

Lava Agni 4 को कंपनी आने वाली 20 नवंबर को मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन का डिजाइन कंपनी ने रिवील कर दिया है और यह अपने डिजाइन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह फोन इससे पहले आए Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स का खुलासा किया है। यह एल्युमीनियम के फ्रेम के साथ बनाया गया है। कंपनी ने इसमें MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट दिया है। अब इसके कलर वेरिएंट्स भी ब्रांड ने घोषित कर दिए हैं। आइए Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले जानते हैं फोन के बारे में अभी तक की सबसे अहम बातें। 

Lava Agni 4 का लॉन्च 20 नवंबर के लिए कंफर्म हो चुका है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी हाई परफॉर्मेंस चिपसेट होगा। अब कंपनी ने इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा कर दिया है। Lava के X अकाउंट पर दो तरह के कलर वेरिएंट्स में फोन नजर आया है। इनमें लूनर मिस्ट, और फैंटम ब्लैक वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं। फोन की प्राइसिंग के बारे में अभी कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन मिडरेंज में यह फोन तगड़ा कंपिटीटर बताया जा रहा है। 

डिजाइन की बात करें तो इसमें पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा को जगह दी गई है। फोन का डिजाइन काफी इनोवेटिव नजर आ रहा है। टिप्स्टर पारस गुगलानी के मुताबिक, भारत में लावा अग्नि 4 की कीमत 30 हजार रुपये की रेंज में हो सकती है। फोन के कई और फीचर्स भी टिप्स्टर ने लिस्ट किए हैं। 

लावा अग्नि 4 में AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में DDR5X मैमोरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन कई सारे धांसू AI फीचर्स से लैस होकर आ सकता है। USB 3.1 का सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है। फोटो कैप्चरिंग के लिए कंपनी एक फिजिकल बटन भी इसमें दे सकती है। फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आने वाला है जो इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी की ओर इशारा करता है। iQOO, Realme, Poco जैसे ब्रांड्स के मिडरेंज फोन्स को यह टारगेट करेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »