• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन

Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन

Lava ने बीते साल Lava Agni 4 लॉन्च किया था, जिस पर अभी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन

Photo Credit: Lava

Lava Agni 4 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Agni 4 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने बीते साल Lava Agni 4 लॉन्च किया था, जिस पर अभी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लावा के इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।  Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Lava Agni 4 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Agni 4 Price & Offers

Lava Agni 4 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,499 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 23,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Lava Agni 4 Specifications

Lava Agni 4 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Agni 4 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Agni 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Lava Agni 4 में कौन सी डिस्प्ले है?

Lava Agni 4 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Lava Agni 4 में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है।

Lava Agni 4 की बैटरी कैसी है?

Lava Agni 4 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Lava Agni 4 का कैमरा कैसा है?

Lava Agni 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »