Laptop News

Laptop News - ख़बरें

  • एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
    Huawei ने अपना नया MateBook Pro S लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे हल्का PC बता रही है। इसका वजन सिर्फ 798 ग्राम और मोटाई 11.9mm है। लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display, 120Hz रिफ्रेश रेट, Kirin XE90 प्रोसेसर, Wi-Fi 7+, HarmonyOS Connect और Celia AI Task System जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 66W Reverse Charging का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 युआन रखी गई है और बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।
  • लाखों का Gaming PC छोड़िए! ₹999 में पूरा महीना खेलें हाई-ग्राफिक्स वाले महंगे PC गेम्स
    Nvidia ने अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस GeForce Now को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC या लैपटॉप के भी क्लाउड के जरिए बड़े PC गेम्स खेल सकेंगे। GeForce Now भारत में RTX 5080 SuperPOD इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और 4,500 से ज्यादा गेम्स का सपोर्ट देता है। यूजर्स अपने Steam और Epic Games जैसे अकाउंट लिंक करके गेम्स खेल सकते हैं। कंपनी ने Performance और Ultimate नाम से दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके अलावा Day Pass और UPI पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
  • MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
    Apple ने हाल ही में MacBook Neo की कीमत 10,000 रुपये बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दी थी। अब Vijay Sales की Back to School Sale में यह लैपटॉप फिर से 69,900 रुपये में उपलब्ध है। HDFC Bank Credit Card EMI ऑफर का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 66,400 रुपये रह जाती है। MacBook Neo में A18 Pro चिप, 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 8GB Unified Memory, macOS Tahoe और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
    Asus ने भारतीय बाजार में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च किए हैं। Vivobook 15 को Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जबकि TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS और NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मिलता है। दोनों लैपटॉप Windows 11, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये और TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, Easy Pay और 9 महीने तक No Cost EMI का लाभ मिलेगा।
  • अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
    Apple ने भारत और अन्य बाजारों में अपने Mac लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी ने MacBook, Mac mini और Mac Studio के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। भारत में सबसे ज्यादा 43% की बढ़ोतरी Mac mini M4 (24GB) मॉडल में हुई है, जबकि Mac Studio M3 Ultra की कीमत में 1.70 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, Apple की MRP बढ़ने के बाद भी कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स इन डिवाइसेज पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते हैं।
  • AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
    Asus ने अपनी नई Chromebook सीरीज को भारत में उपलब्ध करा दिया है। लाइनअप में Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 शामिल हैं। नई Chromebook सीरीज ChromeOS और Google AI फीचर्स के साथ आती है। Asus Chromebook CM14 की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये, Chromebook CM15 की 28,990 रुपये और Chromebook CM32 Detachable की 37,990 रुपये रखी गई है। CM32 Detachable में 2.5K टचस्क्रीन, डिटैचेबल डिजाइन और Asus Pen सपोर्ट मिलता है। वहीं CM14 और CM15 में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर और 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
    Logitech ने Mobi Fold और Mobi Fold for Business लॉन्च किए हैं। यह कंपनी का पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस है, जिसे ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। माउस फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट हो जाता है और खोलते ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है। इसमें Adaptive Touch Scrolling, Quiet Click और AI-बेस्ड क्लिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Logitech Mobi Fold एक साथ तीन डिवाइसेज से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है और फुल चार्ज पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसकी शुरुआती कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है।
  • मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
    Asus ने भारतीय बाजार में नया VM441 AiO लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला All-in-One Desktop PC है। डिवाइस में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 45 TOPS AI परफॉर्मेंस वाला NPU और Copilot+ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos Stereo Speakers, 5MP IR कैमरा, Windows Hello सपोर्ट और AI Noise Cancellation फीचर भी दिया गया है। Asus VM441 AiO की शुरुआती कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है।
  • AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
    Lenovo ने नया IdeaPad Slim 5i (15IWC11) लैपटॉप अपनी प्रोडक्ट वेबसाइट पर लिस्ट किया है। लैपटॉप में 15.3 इंच 120Hz IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले, Intel Core 5 320 और Core 7 350 प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं। यह डिवाइस AI PC फीचर्स और Copilot Key के साथ आता है। लैपटॉप में 32GB तक RAM, 1TB SSD स्टोरेज और 70Wh तक बैटरी ऑप्शन दिया गया है।
  • Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
    Acer ने भारत में अपना नया Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक लैपटॉप Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-series प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले, 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। Acer Aspire 5 AI का वजन करीब 1.2Kg है और इसमें 180-डिग्री हिंज दिया गया है। लैपटॉप में Wi-Fi 6, USB Type-C, Full HD webcam और 65W Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
  • इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
    Machenike ने चीन में अपना नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट मिनी पीसी AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स, डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम और Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है। Mini GTR को JD.com पर 3,999 युआन की कीमत में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। मिनी पीसी में DDR5 रैम और PCIe 4.0 SSD के लिए अपग्रेड ऑप्शन भी मिलता है।
  • Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
    Microsoft Windows 11 की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए अपने Windows K2 इनिशिएटिव पर काम कर रही है। कंपनी WinUI 3 फ्रेमवर्क को ऑप्टिमाइज कर रही है और Windows के कई सिस्टम एलिमेंट्स को इसी फ्रेमवर्क पर शिफ्ट किया जा रहा है। Microsoft के मुताबिक इससे File Explorer और दूसरे सिस्टम टूल्स का लॉन्च टाइम तेज होगा। कंपनी ने File Explorer और Notepad को टेस्टिंग बेंचमार्क के तौर पर इस्तेमाल किया है। इसके अलावा Windows 11 में Low Latency Profile Mode जैसे फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं, जो कुछ सेकंड के लिए सीपीयू परफॉर्मेंस बढ़ाकर सिस्टम रिस्पॉन्स को बेहतर बनाएंगे।
  • लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
    Google ने नए Googlebook AI लैपटॉप्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक ये लैपटॉप्स Gemini Intelligence और Android इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। इनमें “Magic Pointer” फीचर मिलेगा, जो स्क्रीन पर दिख रही चीजों के हिसाब से AI सुझाव देगा। Googlebook में यूजर्स Android ऐप्स चला सकेंगे और फोन की फाइल्स को सीधे लैपटॉप से एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा AI बेस्ड widget creation फीचर भी दिया जाएगा। Google हार्डवेयर के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। फिलहाल कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।
  • बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
    SanDisk और Crayola ने मिलकर नई SANDISK Crayola USB-C Flash Drive लॉन्च की है। यह कंपनी की पहली ऑफिशियली लाइसेंस्ड Crayola USB फ्लैश ड्राइव है, जिसे क्रेयॉन जैसे डिजाइन में पेश किया गया है। फ्लैश ड्राइव 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें USB Type-C कनेक्टिविटी और USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 300 MB/s तक रीड स्पीड दे सकती है। इसके अलावा इसमें SANDISK Memory Zone ऐप सपोर्ट और Crayola Create & Play ऐप का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
  • Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
    Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च के बाद से काफी डिमांड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब इसका सबसे सस्ता 256GB मॉडल बंद कर सकती है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर तक जा सकती है, यानी भारत में 69,990 रुपये से बढ़कर 79,990 रुपये। बताया जा रहा है कि Apple बढ़ती डिमांड के चलते MacBook Neo का प्रोडक्शन बढ़ा रही है और इसके लिए नए A18 Pro चिप्स का ऑर्डर भी दिया गया है। हालांकि नए चिप्स और RAM की बढ़ती कीमत कंपनी की लागत बढ़ा सकती है। इसी वजह से Apple बेस स्टोरेज वेरिएंट हटाने पर विचार कर सकती है।

Laptop News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »