Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Primebook के कई लैपटॉप पर ₹3,000 तक की छूट मिल रही है। जानें सभी मॉडल्स की डील प्राइस और बैंक ऑफर्स।
Photo Credit: Primebook
Amazon और Flipkart Sale 2026 में Primebook के लैपटॉप पर ₹3,000 तक की छूट
Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Primebook ने अपने लैपटॉप्स पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी की Gen 2 और Gen 3 लाइनअप के कई मॉडल्स को इस सेल के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इनमें स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के काम के लिए आने वाले मॉडल्स से लेकर बड़े डिस्प्ले वाले Max मॉडल्स तक शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन लैपटॉप्स पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि Amazon पर अतिरिक्त बैंक ऑफर और No-Cost EMI का फायदा भी लिया जा सकेगा।
Primebook ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Flipkart Big Billion Days Sale में Primebook 2 Neo की कीमत ₹23,990 रखी गई है, यानी इस मॉडल पर ₹3,000 की छूट मिल रही है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB UFS स्टोरेज मिलता है। यह Android 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 पर चलता है और इसमें इन-बिल्ट AI फीचर्स के साथ Cloud PC का सपोर्ट भी मिलता है।
Primebook 2 Pro को ₹26,990 की डील प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इस मॉडल पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 14.1 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS स्टोरेज मिलता है। इसमें 60.3Wh बैटरी दी गई है और कंपनी के मुताबिक यह 14 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
बड़े डिस्प्ले वाले Primebook 2 Max 128GB की डील प्राइस ₹27,990 है, जबकि 256GB मॉडल ₹30,490 में मिलेगा। दोनों मॉडल्स में MediaTek Helio G99, 8GB LPDDR4X RAM और 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले मिलता है। 256GB मॉडल में 256GB UFS स्टोरेज दी गई है और स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 60.3Wh बैटरी के साथ कंपनी 12 घंटे तक के बैकअप का दावा करती है।
नई Gen 3 लाइनअप का Primebook 3 Max 128GB भी Big Billion Days Sale का हिस्सा है। इसकी डील प्राइस ₹33,490 से ₹33,990 के बीच है। इसमें MediaTek Genio 720 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले, Wi-Fi 6 और 5MP वेबकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं। Gen 3 मॉडल में ऑन-डिवाइस AI के लिए NPU भी दिया गया है।
Amazon Great Indian Festival में Primebook 2 Neo कथित तौर पर
₹23,990, Primebook 2 Pro ₹26,990, Primebook 2 Max 128GB ₹27,990 और 256GB मॉडल ₹30,490 में उपलब्ध होंगे। Primebook 3 Max 128GB की कीमत ₹33,490–₹33,990 रखी गई है। Amazon पर ₹2,250–₹2,500 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और No-Cost EMI का ऑफर भी मिलेगा। वहीं Flipkart पर ₹1,500-₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध होगा। यानी सेल के दौरान लागू बैंक ऑफर के साथ इन लैपटॉप्स की इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम