AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू

Asus ने भारत में Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 को उपलब्ध करा दिया है। नई सीरीज ChromeOS, Google AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती है।

AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू

Photo Credit: Asus

Asus Chromebook CM32, CM14 और CM15 भारत में हुए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • ASUS Chromebook सीरीज की कीमत 26,990 रुपये से शुरू
  • ChromeOS और Google AI फीचर्स के साथ आते हैं डिवाइस
  • CM32 Detachable में 2.5K टचस्क्रीन और Asus Pen सपोर्ट
विज्ञापन

Asus ने भारत में अपनी नई Chromebook सीरीज की उपलब्धता की घोषणा कर दी है। कंपनी ने Asus Chromebook CM32 Detachable, Asus Chromebook CM14 और Asus Chromebook CM15 को देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। नई Chromebook सीरीज ChromeOS, Google AI फीचर्स और क्लाउड-बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ आती है। Asus का कहना है कि ये डिवाइसेज खास तौर पर छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Asus Chromebook CM14 की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये रखी गई है, जबकि Chromebook CM15 की शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। वहीं Asus Chromebook CM32 Detachable को 37,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। 

ये डिवाइसेज Asus eShop और Amazon के जरिए खरीदे जा सकते हैं। कंपनी No-Cost EMI और Asus Easy Pay फाइनेंसिंग ऑप्शन भी दे रही है। CM14 के लिए EMI 5,165 रुपये प्रति माह, CM15 के लिए 5,665 रुपये प्रति माह और CM32 Detachable के लिए 6,332 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

Asus Chromebook CM32 Detachable इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 640 ग्राम वजनी डिटैचेबल डिजाइन दिया गया है, जिसकी मदद से इसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिटैचेबल कीबोर्ड, मैग्नेटिक स्टैंड और Asus Pen का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें मेटल चेसिस, Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी है।

Asus Chromebook CM14 और Chromebook CM15 रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। ये क्रमशः 14-इंच और 15-इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों मॉडल MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर से लैस हैं और कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। इनमें 180-डिग्री ले-फ्लैट हिंज और पतले बेजल वाला डिस्प्ले भी मिलता है।

नई Chromebook सीरीज ChromeOS पर चलती है और Google AI फीचर्स के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स को Google AI Pro बेनेफिट्स और 5TB क्लाउड स्टोरेज का तीन महीने का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा ChromeOS की मदद से क्लाउड-बेस्ड फाइल एक्सेस, ऑनलाइन कोलैबोरेशन और अन्य प्रोडक्टिविटी टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »