AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप

Lenovo IdeaPad Slim 5i (15IWC11) कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है। लैपटॉप में Intel Wildcat Lake प्रोसेसर, 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले और AI फीचर्स दिए गए हैं।

AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप

Photo Credit: Lenovo

ख़ास बातें
  • Lenovo IdeaPad Slim 5i में 120Hz IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा
  • लैपटॉप Intel Wildcat Lake प्रोसेसर और AI NPU के साथ आएगा
  • लैपटॉप जर्मनी, यूके, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया सहित कई मार्केट में आया है
विज्ञापन

Lenovo ने अपने लैपटॉप लाइनअप में नया IdeaPad Slim 5i (15IWC11) जोड़ दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह मॉडल Lenovo की प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। नया लैपटॉप Intel के नए Wildcat Lake प्रोसेसर के साथ आता है। Lenovo IdeaPad Slim 5i में 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले, 32GB तक RAM और Copilot सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 5i को कई ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत $1,499, फ्रांस में 1,229 यूरो, जर्मनी में 1,099 यूरो, हॉन्ग कॉन्ग में HK$ 7,850, मलेशिया में RM4,280.20 और यूके में £970 रखी गई है। कंपनी ने अभी इसकी सेल डेट का भी खुलासा नहीं किया है। लैपटॉप को ग्रे कलर फिनिश में पेश किया गया है। इसका बॉडी डिजाइन एल्यूमिनियम चेसिस के साथ आता है और वजन करीब 3.28 पाउंड यानी लगभग 1.48 किलोग्राम है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा कर सकती है।

लैपटॉप में 15.3 इंच IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है और यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक स्क्रीन 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है और sRGB कलर गैमट कवरेज भी मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Lenovo IdeaPad Slim 5i में Intel Core 5 320 और Intel Core 7 350 प्रोसेसर ऑप्शन दिए गए हैं। दोनों ही चिप्स 6-कोर डिजाइन के साथ आते हैं, जिनमें 2 परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। इसके अलावा लैपटॉप में AI फीचर्स के लिए NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट भी दिया गया है, जो 17 TOPS तक की क्षमता सपोर्ट करता है। इसी वजह से यह Microsoft के AI PC कैटेगरी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Copilot Key भी दी गई है।

लैपटॉप में 16GB और 32GB RAM ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि RAM मदरबोर्ड पर सोल्डर की गई है, इसलिए बाद में इसे अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 1TB तक M.2 SSD सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Lenovo इस मॉडल में 54.7Wh और 70Wh बैटरी ऑप्शन दे रही है। कंपनी का दावा है कि बड़ा बैटरी वेरिएंट लोकल 1080p वीडियो प्लेबैक पर 22.8 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। हालांकि वास्तविक इस्तेमाल में बैटरी बैकअप अलग हो सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Lenovo IdeaPad Slim 5i में दो USB Type-C पोर्ट, दो USB Type-A पोर्ट, HDMI 2.1, माइक्रोSD कार्ड रीडर और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसके अलावा लैपटॉप में 1080p वेबकैम, फिजिकल प्राइवेसी शटर और Windows Hello फेस रिकग्निशन सपोर्ट भी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »