Amazon Great Indian Festival Sale में Dylect के कई प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट मिलेगी। सेल में Slow Juicer, Stand Mixer, Dashcam, Pressure Washer और Solar Light समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
Photo Credit: Dylect
Amazon Great Indian Festival Sale में Dylect के किचन, होम केयर और ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट
Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर देखने को मिलेंगे। इसी सेल में लाइफस्टाइल-टेक ब्रांड Dylect भी अपने कई प्रोडक्ट्स पर खास कीमतें और 60% तक की छूट देने जा रहा है। कंपनी की रेंज में किचन, होम केयर, ऑटोमोटिव और आउटडोर जरूरतों से जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
सेल के दौरान Dylect के Slow Juicer, Stand Mixer, Dashcam, Pressure Washer और Solar Light जैसे प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि फेस्टिव सीजन में ग्राहक अब सिर्फ पारंपरिक खरीदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाने वाले प्रोडक्ट्स और घरेलू अपग्रेड पर भी खर्च कर रहे हैं।
किचन प्रोडक्ट्स की बात करें तो Dylect के NutriMax और NutriPro Slow Juicer पर खास कीमत मिलने वाली है। इन जूसर्स में चौड़ी फीडिंग च्यूट और स्लो-प्रेस एक्सट्रैक्शन जैसी खूबियां दी गई हैं। इसके अलावा BetterMix और ArtiMix Stand Mixer भी सेल का हिस्सा होंगे। इनमें पावरफुल मोटर, कई स्पीड सेटिंग्स और बड़ी क्षमता वाले बाउल दिए गए हैं।
घर और गाड़ी की सफाई के लिए कंपनी के Clean Prime, Airwash Go और Flow Prime Pressure Washer भी सेल में उपलब्ध होंगे। इनका इस्तेमाल वाहन और घर की सफाई के लिए किया जा सकता है।
वहीं, ड्राइविंग से जुड़े प्रोडक्ट्स में Dylect के Dashcam भी शामिल हैं। कंपनी की डैशकैम रेंज में रिकॉर्डिंग से जुड़े एडवांस फीचर्स के साथ GPS और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Solar Light जैसे प्रोडक्ट्स भी सेल में उपलब्ध रहेंगे।
Dylect के फाउंडर अनुज भाटिया ने इस मौके पर कहा कि फेस्टिव सीजन में ग्राहक रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स को अपग्रेड करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके मुताबिक कंपनी Amazon Great Indian Festival के जरिए अपने लाइफस्टाइल-टेक प्रोडक्ट्स को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है और किचन अप्लायंसेज, होम केयर से लेकर ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स तक रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उपयोगी तकनीक उपलब्ध करा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत