Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट

Xiaomi ने Mijia Smart Steam Air Fryer 7L लॉन्च किया है, जिसमें 10 कुकिंग मोड्स और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Air Fryer में 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Xiaomi Air Fryer में 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  • 7 लीटर कैपेसिटी के साथ sous vide स्टाइल कुकिंग फीचर
  • HyperOS Connect से ऐप और वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपना नया Mijia Smart Steam Air Fryer 7L पेश किया है। यह डिवाइस एयर फ्राइंग के साथ स्टीम कुकिंग और sous vide स्टाइल कुकिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह नया मॉडल पहले लॉन्च हुए वर्जन का अपग्रेड है, जिसमें अब 7 लीटर की बड़ी कैपेसिटी दी गई है, ताकि यूजर्स एक बार में ज्यादा खाना तैयार कर सकें।

फिलहाल Xiaomi ने इस प्रोडक्ट की ग्लोबल कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। हालांकि माना जा रहा है कि इसे जल्द यूरोप जैसे मार्केट्स में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Mijia Smart Steam Air Fryer 7L में 10 कुकिंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें स्टीमिंग, फरमेंटिंग, डीहाइड्रेटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और रीहीटिंग जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें sous vide स्टाइल कुकिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके लिए डिवाइस में 1.5 लीटर का वॉटर टैंक मौजूद है।

यह एयर फ्रायर 40°C से लेकर 230°C तक के टेम्परेचर रेंज को सपोर्ट करता है, जिससे लो-टेम्प कुकिंग से लेकर हाई-हीट रोस्टिंग तक आसानी से की जा सकती है। स्टीम मोड में यह करीब 130 डिग्री सेलसियस तक पहुंच सकता है, जिससे खाना जल्दी पकाने में मदद मिलती है।

डिवाइस में एक हाइब्रिड मोड भी दिया गया है, जो हॉट एयर और स्टीम को एक साथ इस्तेमाल करता है। कंपनी के मुताबिक, इससे खाना अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी बनता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस HyperOS Connect सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स इसे Xiaomi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें रिमोट सेटिंग्स, रेसिपी ब्राउजिंग और Google Home के जरिए वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »