• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा व 4GB रैम के साथ Oppo A54s स्मार्टफोन Amazon Italy पर लिस्ट! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

50MP कैमरा व 4GB रैम के साथ Oppo A54s स्मार्टफोन Amazon Italy पर लिस्ट! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

टिप्सटर के अनुसार, Oppo A54s की कीमत €229 (लगभग 19,913 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो हैं पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक।

50MP कैमरा व 4GB रैम के साथ Oppo A54s स्मार्टफोन Amazon Italy पर लिस्ट! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Oppo A54s में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए54एस में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • यह फोन IPX4 रेटिंग के साथ आएगा
विज्ञापन
Oppo A54s कंपनी का आगामी मिड-रेंज फोन है, जो कि Amazon Italy वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अमेज़न लिस्टिंग के जरिए ओप्पो ए54एस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीर भी सामने आई है, जिससे फोन के लुक के संकेत मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन 13 नवंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने ट्विटर के माध्यम से Oppo A54s स्मार्टफोन की Amazon Italy लिस्टिंग के स्क्रीनशॉर्ट्स साझा किए हैं। इस लिस्टिंग के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट है। इसके अलावा, टिप्सटर के अनुसार, इसकी कीमत €229 (लगभग 19,913 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो हैं पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो ओप्पो ए54एस फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसमें 6.52-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। लिस्टिंग में प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें डुअल 4जी वोएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होंगे। यह फोन IPX4 रेटिंग के साथ आएगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »