Sarkcyber ने लॉन्च किया HC200 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 75 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टैंडर्ड HC200 वेरिएंट में 2 kW और HC200 CBS में 3.3 hp की मोटर है। इन दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड रेटिंग समान है

Sarkcyber ने लॉन्च किया HC200 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 75 किलोमीटर की रेंज

इसकी लिथियम-आयन बैटरी को 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 75 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी रिमूवेबल नहीं है
  • Sarkcyber ने इसे यूरोप में लॉन्च किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी नई कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में Sarkcyber ने HC200 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 75 किलोमीटर की है। इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है। 

इसका आकर्षक डिजाइन है और इसकी टॉप स्पीड 70 km/h की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टैंडर्ड HC200 वेरिएंट में 2 kW और HC200 CBS में 3.3 hp की मोटर है। इन दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड रेटिंग समान है। इनमें से HC200 की लिथियम-आयन बैटरी को 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, इसकी बैटरी रिमूवेबल नहीं है। HC200 में 220 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक सिंगल पिस्टन कैलिपर के  साथ है और इसके रियर में 190 mm डिस्क है। HC200 CBS में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके 14 इंच के व्हील्स एक फ्रंट में एक एल्युमीनियम फोर्क और रियर में हायड्रॉलिक शॉक के जरिए चेसिस से जुड़े हैं। 

Sarkcyber ने HC200 में एक रिवर्स बटन और डिवाइसेज की चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया है। इसकी सीट के नीचे स्टोरेज में हेल्मेट को रखा जा सकता है। इसके अलावा लेग बोर्ड के पीछे 3.6 L की स्टोरेज मिलती है। इसका इटली में प्राइस 4,889 डॉलर का है। इसे जल्द ही यूरोप के अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में चीन की Jiangsu Snail Zhixing Technology ने एक सोलर पैनल के साथ ई-स्कूटर को लॉन्च किया था। यह बैटरी से मिलने वाली कम रेंज को लेकर कस्टमर्स की चिंता को कम कर सकता है। यह S80 सोलर स्कूटर सौर ऊर्जा जेनरे करने वाले सिस्टम की बदौलत कुछ शर्तों के साथ बड़ी रेंज देने का दावा करता है। इसका डिजाइन सामान्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के समान है। इसमें एक लॉन्ग स्टेम पर स्मॉल हैंडलबार लगा है, दो छोटे, लेकिन चौड़े पहियों के ऊपर खड़ा होने के लिए एक चौड़ा फ्लैट बोर्ड है। हालांकि, इसका बड़ा सोलर पैनल अलग से दिखता है, जिसे स्टेम में लगाया गया है। यह किसी भी अन्य सोलर पैनल की तरह कार्य करता है और सूर्य की रोशनी से इलेक्ट्रिकल चार्ज बनाता है। इस सोलर स्कूटर को पूरी तरह चार्ज होने के लिए लगभग 14 घंटे की धूप की जरूरत होती है। इसमें लोकेशन और एंटी-थेफ्ट के लिए बिल्ट-इन GPS है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »