Iqoo 16 Specifications

Iqoo 16 Specifications - ख़बरें

  • IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
    iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। चीनी मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
    OnePlus N6 Lite का मुकाबला iQOO Z10 Lite 5G और Samsung Galaxy A06 5G से हो रहा है। OnePlus N6 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,997 है। वहीं Samsung Galaxy A06 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,499 है।
  • iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
    iQOO लेटेस्ट टैबलेट iQOO Pad Ultra घरेलू मार्केट में महीने के अंत में दस्तक देने जा रहा है। iQOO Pad Ultra के लॉन्च से पहले इसके कुछ और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टैबलेट में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह 9020mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कहा गया है कि टैबलेट वजन में बहुत हल्का होगा।
  • iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    iQOO Pad Ultra में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का RAM मिल सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। iQOO Pad Ultra को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,512 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,770 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस टैबलेट के साथ iQOO 16 को भी पेश किया जा सकता है।
  • iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
    iQOO 16 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। कंपनी ने Samsung Display × iQOO स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसका खुलासा किया है। इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
    iQOO 16 में 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Neo 12 में 6.83 इंच टचस्क्रीन 185 HZ तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। iQOO 16 के लिए AMOLED पैनल को Samsung से लिया जा सकता है और iQOO Neo 12 का डिस्प्ले चीन की Visionox से लिया जा सकता है। हालांकि, iQOO ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
  • iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
    iQOO 16 में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
    iQOO 16T की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की कम संभावना है। iQOO 16T में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है। हाल ही में पेश किए गए iQOO 15T की यह जगह ले सकता है।
  • iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
    चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
    iQOO 16 के एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है।
  • Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
    Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के साथ कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को इसके साथ पेश करने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष Huawei Mate 80 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने से Huawei को Xiaomi 18 सीरीज और iQOO 16 के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी।
  • iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
    iQOO 16 सीरीज में कंपनी नया फोन iQOO 16T भी लॉन्च करेगी। इसका संकेत एक लीक के माध्यम से मिलता है। iQOO 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसका अफॉर्डेबल वर्जन iQOO 16T के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी iQOO 16 के लॉन्च में कुछ हफ्तों का समय शेष है लेकिन iQOO 16T के लीक्स भी अभी से आने लगे हैं।
  • iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
    iQOO Z11 Lite 5G को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 549 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,776 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.40 GHz पर क्लॉक्ड दो परफॉर्मेंस कोर्स और 2.00 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स के साथ है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »