iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू

कंपनी ने दावा किया है कि इसमें बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है जिससे कि बैटरी काफी लम्बे समय तक चलने वाली है।

iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू

Photo Credit: X/TechHome100

iQOO लेटेस्ट टैबलेट iQOO Pad Ultra घरेलू मार्केट में महीने के अंत में दस्तक देने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • यह 9020mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है।
  • टैबलेट वजन में बहुत हल्का होगा।
  • दावा किया है कि इसमें बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है।
विज्ञापन

iQOO लेटेस्ट टैबलेट iQOO Pad Ultra घरेलू मार्केट में महीने के अंत में दस्तक देने जा रहा है। iQOO Pad Ultra के लॉन्च से पहले इसके कुछ और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टैबलेट में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह 9020mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कहा गया है कि टैबलेट वजन में बहुत हल्का होगा। यह बहुत ही स्लिम बॉडी के साथ आने वाला है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है जिससे कि बैटरी काफी लम्बे समय तक चलने वाली है। आइए जानते हैं टैबलेट के बारे में सभी खास बातें। 

iQOO Pad Ultra Launch, Pre Order

iQOO Pad Ultra टैबलेट 29 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इसके लॉन्च में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। लॉन्च से पहले इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो गए हैं। टैबलेट में 9020mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह ब्लू ओशन बैटरी से लैस होगा। टैबलेट एक स्लिम बिल्ड में आने वाला है। यह केवल 5.74mm मोटाई में होगा। इसे अल्ट्रा थिन टैबलेट कहा गया है। इसी के साथ यह वजन में भी हल्का होगा। टैबलेट का वजन 298 ग्राम बताया गया है। हैवी बैटरी के बावजूद यह एक लाइट-वेट डिवाइस रहने वाला है। 

कंपनी ने दावा किया है कि टैबलेट में बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी मिलने वाली है जिससे यह लम्बा बैटरी बैकअप दे सकने में कामयाब होगा। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आने की संभावना है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का RAM मिल सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। टैबलेट के लिए कंपनी ने बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है। घरेलू मार्केट में इसे अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसी के साथ iQOO 16 भी लॉन्च होने वाला है। फोन के कैमरा के बारे में नया खुलासा हुआ है। 

iQOO 16 के लॉन्च से पहले कंपनी ने कैमरा सैम्पल रिलीज किए हैं। फोन में कंपनी ने सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलने वाला है, और 6x लॉसलेस जूम मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह बेहतरीन लैंड्सकेप कैप्चर कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »