Vivo Y19s 5G की टक्कर iQOO Z10 Lite 5G और Moto G45 से हो रही है। Vivo Y19s 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं Moto G45 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
iQOO Z10R 5G की टक्कर Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G से हो रही है। iQOO Z10R के 8+128 वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। Moto G96 5G के 8+128 वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Samsung Galaxy F36 5G के 6+12 वेरिएंट 17,499 रुपये है। iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Moto G96 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले है। Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
नए स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB का 59,999 रुपये होगा। iQOO 13 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
iQOO Z10 Lite 5G भारत में आज 18 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Z10 Lite 5G की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह फोन बिक्री के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मिलेगा। Z10 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा।
iQOO Neo 10 आज भारतीय बाजार में पेश होने वाला है। लाइव इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इच्छुक यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर लाइव इवेंट को देख सकते हैं। iQOO Neo 10 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन को भारत का सबसे स्लिम 7,000mAh बैटरी वाला फोन बताया जा रहा है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर होगा।
iQOO ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच iQOO Watch 5 को लॉन्च कर दिया है। iQOO Watch 5 की कीमत चीन में ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है , जबकि eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है। यह वॉच Haoyu Black, Hoshigaki White और Pixel Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ iQOO ने TWS Air 3 इयरफोन भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत CNY 99 (लगभग 1,200 रुपये) है और ये Ben Ting White और Hidden Yellow शेड्स में मिलेंगे।
iQOO 12 5G को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन पर iQOO 12 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि दिसंबर 2023 में 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी।
अमेजन पर iQOO Z9x 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Z9x 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लिस्टेड है। अमेजन पर खरीदारी पर 500 रुपये की बचत कूपन ऑफर से हो रही है। बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्डट से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,749 रुपये हो जाएगी। Z9x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
iQOO 12 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की मूल कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन स्मार्टफोन ऑनलाइन 52,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 7,000 रुपये के इस डिस्काउंट के अलावा, यदि ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। दोनों डिस्काउंट को मिलाकर iQOO 12 की इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये हो जाती है।
iQOO 13 की कीमत को लीक किया गया है। एक वीबो पोस्ट में दावा किया गया है कि iQOO 13 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,200 रुपये) होगी। एक अन्य वीबो पोस्ट में, टिपस्टर ने दावा किया है कि iQOO 13 में 6.78-इंच की स्क्रीन होगी और 100W PPS+ डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई के लिए सपोर्ट मिलेगा। यह भी बताया गया है कि फोन LPDDR5X रैम और 1016H सुपर लार्ज मोटर को सपोर्ट करेगा।