Internet In India

Internet In India - ख़बरें

  • पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
    Portronics ने भारत में Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में एयर कंप्रेशन तकनीक दी गई है, जो पैरों के आसपास नियंत्रित दबाव बनाकर मसाज करती है। इसमें Calf, Thigh, Upper Arm, Forearm, Recovery और Targeted समेत 6 मसाज मोड मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा प्रेशर चुन सकते हैं। इसमें 2,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
    boAt ने भारत में अपने नए Apex Powerbank लॉन्च किए हैं। एपेक्स सीरीज के पावरबैंक चार मॉडल्स में उतारे गए हैं। इनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445, और Apex PB332 MagnaCharge को शामिल किया गया है। ये 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसी के साथ कंपनी ने मेग्नेटिक चार्ज सपोर्ट वाला मॉडल भी पेश किया है।
  • Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
    JioHome यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास ऑफर दिया है जिसमें यूजर को Amazon Prime का एक साल का लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी 12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
  • ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
    ₹2000 तक के UPI ट्रांज़ैक्शन पर किसी तरह का चार्ज न लगाए जाने का नियम सरकार ने तय कर दिया है। अब आप बेफिक्र होकर यूपीआई से 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। ₹2,000 की पेमेंट तय करने से इतना रास्ता जरूर साफ हो गया है कि इससे ऊपर के पेमेंट्स पर सरकार चाहे तो शुल्क लगा सकती है।
  • Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
    Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?
  • एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
    Dreame ने भारत में नया H12 Dual FlexReach Wet & Dry Vacuum लॉन्च किया है। यह 6-in-1 क्लीनिंग डिवाइस है, जिससे फर्श, कालीन, सोफा, पर्दे, कीबोर्ड और कार के अंदर की सफाई की जा सकती है। इसमें 23,000Pa सक्शन पावर और 180° तक Lie-Flat डिजाइन दिया गया है, जिससे फर्नीचर के नीचे सफाई करना आसान होता है। डिवाइस Floor Washing Mode में 50 मिनट और Vacuum Mode में 60 मिनट तक चल सकता है। इसमें 90°C Hot-Wash Self-Cleaning, हटाई जा सकने वाली बैटरी और LED वाला Multi-Surface Brush भी मिलता है। इसकी कीमत ₹44,999 है।
  • हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
    American Airlines की Atlanta से Dallas-Fort Worth जा रही फ्लाइट में एक यात्री के लैपटॉप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। क्रू ने जलते लैपटॉप को खास अग्निरोधी बैग में रखकर स्थिति को संभाला और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। इस घटना के बाद फ्लाइट में लैपटॉप, फोन और पावर बैंक ले जाने को लेकर सावधानी जरूरी है। FAA के मुताबिक, अलग से रखी जाने वाली लिथियम बैटरी और पावर बैंक को चेक-इन बैगेज में नहीं रखा जा सकता। 100Wh तक की बैटरी आमतौर पर स्वीकार्य है, जबकि 101-160Wh के लिए एयरलाइन की मंजूरी जरूरी होती है।
  • 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
    TVS ने सबसे ज्यादा स्कूटर बेचे और पहले पायदान पर आ गया है। जबकि हीरो होंडा इस बार 12% कम बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। कुल स्कूटर्स की जबरदस्त बिक्री में इस महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का जबरदस्त योगदान रहा है। बजाज जुलाई, 2026 में पांचवें पायदान पर रहा है, जो कि सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री ही करता है। जबकि होंडा ने जुलाई, 2026 में 2,33,337 स्कूटर्स की बिक्री के साथ दूसरा पायदान हासिल किया, कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले में 12 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है।
  • 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
    अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब फिर से नई छंटनियां की जा सकती हैं। खबर है कि कंपनी पेरोल लागत को घटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
  • Surya Grahan Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
    12 अगस्त 2026 यानी आज, बुधवार को साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण का सूतक कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। ऐसे में भारत जैसे देशों में सूर्य ग्रहण को लेकर खास उत्सुकता रहती है। आज का सूर्य ग्रहण अमावस के दिन पड़ रहा है।
  • Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
    हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन है जो कि डीजल या बिजली से चलने वाली ट्रेन के मुकाबले में प्रदूषण और शोर दोनों ही कम कर सकती है। इस शुरुआत के साथ भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। इस ट्रेन को भारत की ओर से साफ-सुथरे ट्रांसपोर्टेशन और सामान्य ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसके साथ-साथ इसकी टिकट की कीमत भी काफी कम रखी गई है।  शुरुआती किराया कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत से भी कम है।
  • FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
    FIFA World Cup 2026 Final का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर आप भारत में लाइव मुकाबला देखना चाहते हैं, तो इसके लिए टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। मैच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा। भारत में इसका आधिकारिक प्रसारण Zee Group के प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। इस आर्टिकल में हमने बताया है कि मैच किस टीवी चैनल पर आएगा, ZEE5 पर इसे कैसे देखा जा सकता है, क्या सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी और मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग का तरीका क्या है।
  • IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
    भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज में 5 मैच होंगे जिसका पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के पास अब स्वयं को टी20 विश्व चैंपियन साबित करने का नया मौका होगा।

Internet In India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »