HP ने भारत में DeskJet All in One प्रिंटर्स की नई लाइनअप लॉन्च की है। सीरीज में Ink Advantage और Ultra मॉडल शामिल हैं, जिनमें प्रिंट, स्कैन, कॉपी, WiFi और मोबाइल प्रिंटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है।
Photo Credit: Hp
DeskJet Ink Advantage 4388 की कीमत 7,999 रुपये
HP ने भारत में अपने नए DeskJet All in One प्रिंटर्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें खास तौर पर होम यूजर्स और छोटे टीम सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है। नई सीरीज में प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों फीचर मिलते हैं और ये HP Thermal Inkjet टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। सभी मॉडल्स में 60 शीट इनपुट ट्रे, फ्लैटबेड CIS स्कैनर के साथ 1,200dpi तक ऑप्टिकल रिजॉल्यूशन और मैनुअल डुप्लेक्स प्रिंटिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi और USB 2.0 पोर्ट मिलता है, जबकि प्रिंट स्पीड 7.5 पेज प्रति मिनट ब्लैक और 5.5 पेज प्रति मिनट कलर तक जाती है।
कीमत की बात करें तो HP DeskJet Ink Advantage 2986 और 2989 की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है, जबकि DeskJet Ink Advantage 4388 7,999 रुपये में उपलब्ध है। ये मॉडल्स HP World स्टोर्स और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहे हैं। DeskJet Ultra Ink Advantage 5135, 5185 और DeskJet 2931 को भी जल्द भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रिंटर्स व्हाइट बेस डिजाइन में आते हैं, जिनमें Very Peri, Surf Blue, Machu Picchu, Warm Aroma और Pimento जैसे एक्सेंट कलर ऑप्शन मिलते हैं।
नई लाइनअप में HP DeskJet Ink Advantage 2986 और 2989 को 50 से 100 पेज प्रति माह की रिकमेंडेड प्रिंट वॉल्यूम के लिए रेट किया गया है। वहीं DeskJet Ink Advantage 4388 ज्यादा यूज के लिए है और 100 से 300 पेज प्रति माह तक की रिकमेंडेड वॉल्यूम को सपोर्ट करता है। इस मॉडल में 8.5 पेज प्रति मिनट तक ब्लैक प्रिंट स्पीड और मल्टीपेज डॉक्युमेंट के लिए ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये मॉडल्स तीन यूजर्स तक की छोटी टीम के लिए उपयुक्त हैं।
DeskJet Ultra Ink Advantage 5135 और 5185 को हाई यील्ड कैटेगरी में रखा गया है। दोनों में प्रिंट रिजॉल्यूशन 1,200 x 1,200 dpi ब्लैक और 4,800 x 1,200 dpi कलर तक मिलता है और बॉक्स में फुल इंक कार्ट्रिज दिए जाते हैं। 5135 मॉडल 700 कलर और 1,300 ब्लैक पेज तक की इन बॉक्स यील्ड देता है, जबकि 5185 में 1,400 कलर और 2,600 ब्लैक पेज तक की यील्ड का दावा किया गया है।
सीरीज का बेस मॉडल DeskJet 2931 है, जिसे 50 से 100 पेज प्रति माह की रिकमेंडेड वॉल्यूम के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल भी बाकी सीरीज की तरह WiFi, मोबाइल प्रिंटिंग और स्कैन फॉर्मेट जैसे JPEG, PDF, PNG और TIFF को सपोर्ट करता है। प्रिंटर्स Windows 10 और 11 के साथ macOS Ventura, Sonoma और Sequoia पर काम करते हैं। पूरी सीरीज का मंथली ड्यूटी साइकिल 1,000 पेज तक बताया गया है और इनमें फैक्स सपोर्ट शामिल नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी