Instagram Reels पर नहीं लग रहे 3 से ज्यादा Hashtags, नए क्रिएटर्स पर गिरेगी गाज?
ऐसा लगता है Instagram एक नए लिमिटेशन को टेस्ट कर रहा है। अगर आप Instagram पर Post या Reel अपलोड कर रहे हैं और आप 3 से ज्यादा Hashtags नहीं लगा पा रहे हैं, तो बता दें कि ऐसा केवल आपके साथ नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि Instagram भी यहां TikTok की राह पर चल रहा है और हैशटैग्स की संख्या को लिमिटेड करने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि हाल ही में TikTok ने भी हैशटैग्स की संख्या को 5 पर लिमिट कर दिया था।