• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa को अंतरिक्ष में दिखा Pluto का चंद्रमा ‘चारोन’, लोग बोले यह तो हमारे चांद जैसा, जानें डिटेल

Nasa को अंतरिक्ष में दिखा Pluto का चंद्रमा ‘चारोन’, लोग बोले- यह तो हमारे चांद जैसा, जानें डिटेल

NASA : वैज्ञानिक दोनों खगोलीय पिंडों को बौने ग्रहों के रूप में भी देखते हैं।

Nasa को अंतरिक्ष में दिखा Pluto का चंद्रमा ‘चारोन’, लोग बोले- यह तो हमारे चांद जैसा, जानें डिटेल

Photo Credit: Nasa

प्‍लूटो का चंद्रमा चारोन आकार में उससे आधा है और उसका सबसे बड़ा उपग्रह है।

ख़ास बातें
  • Nasa ने शेयर की नई तस्‍वीर
  • प्‍लूटो के चंद्रमा चारोन को दिखाया
  • इंस्‍टाग्राम पर शेयर की नई इमेज
विज्ञापन
अंतरिक्ष की हैरतंगेज तस्‍वीरें शेयर करने में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) सबसे आगे है। लाखों लोग इसके सोशल मीडिया हैंडल्‍स को सिर्फ इसीलिए फॉलो करते हैं ताकि उन्‍हें स्‍पेस से जुड़ा हरेक अपडेट मिले। अपने लेटेस्‍ट पोस्‍ट में नासा ने प्‍लूटो (Pluto) के सबसे बड़े चंद्रमा चारोन (Charon) की तस्‍वीर शेयर की है। अमे‍रिकी स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि चारोन की दूरी प्‍लूटो से 19640 किलोमीटर है। वैज्ञानिक दोनों खगोलीय पिंडों को बौने ग्रहों के रूप में भी देखते हैं। 

याद रहे कि वर्तमान में प्‍लूटो को एक बौना ग्रह माना जाता है। इसे सबसे पहले क्लाइड टॉम्बो ने खोजा था और तब सौरमंडल के 9 ग्रहों के रूप में इसे मान्‍यता मिली थी। लेकिन अब इसे कुइपर बेल्ट के सबसे बड़े मेंबर्स में से एक माना जाता है। कुइपर बेल्‍ट शब्‍द का इस्‍तेमाल हमारे सौर मंडल के बाहरी किनारों पर मौजूद बर्फीले पिंडों के इलाके के तौर पर किया जाता है। साल 2006 में प्‍लूटो से ग्रह का दर्जा छीन लिया गया था।  
 


दिलचस्‍प यह है कि प्‍लूटो का चंद्रमा चारोन आकार में उससे आधा है और उसका सबसे बड़ा उपग्रह है। प्‍लूटो और चारोन की सतहें हमेशा एक-दूसरे को फेस करती हैं। इस घटना को पारस्परिक ज्वारीय लॉकिंग (mutual tidal locking) कहा जाता है।  

नासा के सोशल पेज पर चारोन की तस्‍वीर को 5 लाख 72 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स अबतक मिले हैं। कुछ यूजर्स ने इस इमेज को अविश्‍वसनीय बताया। एक यूजर ने लिखा कि यही कारण है कि मैं नासा से प्यार करता हूं। अगर आप पृथ्वी को देखकर ऊब जाते हैं, तो आपके लिए नासा के पास सुदूर स्थित सुंदर चीजें हैं। एक यूजर ने लिखा कि चारोन हमारे चंद्रमा की तरह दिखता है और बहुत सुंदर है। 

बीते दिनों नासा ने ‘कॉस्मिक ज्‍वैलरी' नाम की एक खगोलीय घटना को भी शेयर किया था। उस फोटो को हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने कैप्‍चर किया था। नेकलेस नेबुला नाम से पॉपुलर वह जगह पृथ्‍वी से 15 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। तस्‍वीर देखकर पहली नजर में ऐसा लगा था कि अंतर‍िक्ष में ‘हार' किसी का इंतजार कर रहा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: pluto, NASA, Charon, NASA Instagram post, Science News In Hindi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »