तुनिषा शर्मा ने सुसाइड करने से पहले Instagram पर शेयर किया था ये पोस्ट, देखें

तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी

तुनिषा शर्मा ने सुसाइड करने से पहले Instagram पर शेयर किया था ये पोस्ट, देखें

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 21 साल की छोटी उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

ख़ास बातें
  • टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • एक्ट्र्रेस ने शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में लगाई फांसी
  • तुनिषा शर्मा ने मरने से पहले शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
Tunisha sharma: तुनिषा शर्मा ने शनिवार 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। वह काफी छोटी उम्र की थी। उन्होंने अपने टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान वह वॉशरूम गईं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जिसके बाद उन्हें सीरियल के मेल लीड एक्टर शीजन खान के मेकअप रूम से दरवाजा तोड़कर निकाला गया। तुनिषा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात ये है की उन्होंने मरने से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसे देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था की वो सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकती हैं।

तुनिषा ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘जिन्हें अपने सपनों को पूरा करना होता है, वो कभी नहीं रुकते।‘ अगर एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखा जाए तो इस पोस्ट में वह पूरी तरह से हौसले से लबरेज लग रही थीं। जिंदगी के प्रति उनका पॉजिटिव माइंडसेट साफ झलक रहा था। लेकिन फिर कुछ घंटे बाद ही उनका इस तरह से अपने जीवन को खत्म कर लेना वाकई हैरान करने वाली बात है। उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था की वो अब दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई हैं। वहीं पुराने पोस्ट से भी वह बड़ी जिंदा दिल नजर आती हैं।
 
 

आपको बता दें की तुनिषा शर्मा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। और वह इन दिनों अली बाबा दास्तान -ए- काबुल'  लीड रोल प्ले कर रही थी। इसके अलावा उनके द्वारा किए गए सीरियल्स में चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, शेर-ए-पंजाब- महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह जैसे कई शोज शामिल हैं। इसके साथ ही तुनिषा ने फितूर, दबंग 3, बार-बार देखो और कहानी 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »