Indigo Flight

Indigo Flight - ख़बरें

  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • IndiGo और SpiceJet का Diwali धमाका ऑफर: Rs 2,390 में ऑनलाइन बुक करें फ्लाइट टिकट!
    फेस्टिव सीजन शुरू होते ही एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए खास ऑफर्स की बारिश कर दी है। IndiGo और SpiceJet ने दिवाली ट्रैवल सीजन को देखते हुए सस्ती फ्लाइट टिकट्स और स्पेशल कनेक्टिंग रूट्स का ऐलान किया है। इनमें घरेलू उड़ानों के किराए 2,390 रुपये से और इंटरनेशनल किराए 8,990 रुपये से शुरू हो रहे हैं। हालांकि, यहां ट्रैवलर्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे किस टाइमलाइन के लिए बुकिंग करनी है और बुकिंग के लिए कौनसे प्लेटफॉर्म्स का यूज करना है। चलिए विस्तार से जानते हैं।
  • Viral : खाने को लेकर इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्‍टेस और यात्री के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं, देखें वीडियो
    Viral Video : यह घटना इंडिगो की एक फ्लाइट की बताई जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, इस्तांबुल-दिल्ली की फ्लाइट में एक यात्री और एयर होस्‍टेस के बीच तीखी बहस हो गई।
  • IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए नया नियम, 3.5 घंटे पहले पहुंचना होगा, जानें पूरी डिटेल
    Delhi Airport : दिल्‍ली के IGI एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों से कहा गया है कि उन्‍हें उड़ान के तय समय से 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना जरूरी होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »