• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या क्या नहीं मिलेगा

ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा

IndiGo ने Lite Fare लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ 7kg केबिन बैग और ऑटो-असाइन्ड सीट मिलेगी। चेक-इन बैगेज, मील और अन्य सेवाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा

Photo Credit: IndiGo

IndiGo Lite किराया सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करने वालों के लिए है

ख़ास बातें
  • IndiGo Lite में सिर्फ 7kg केबिन बैग शामिल
  • चेक-इन बैगेज और मील के लिए अलग भुगतान
  • 1 जुलाई से बुकिंग शुरू, लेकिन यात्रा 15 जुलाई से
विज्ञापन

अगर आप फ्लाइट में सिर्फ एक छोटा बैग लेकर सफर करते हैं और चेक-इन बैगेज की जरूरत नहीं पड़ती, तो IndiGo का नया प्लान आपके पैसे बचा सकता है। एयरलाइन ने IndiGo Lite नाम से नया इकोनॉमी किराया लॉन्च किया है। यह उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो सिर्फ जरूरी सुविधाओं के लिए ही भुगतान करना चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इस नए फेयर ऑप्शन से बेस फेयर कम रखा जाएगा और बाकी सर्विसेज जरूरत के हिसाब से अलग से खरीदी जा सकेंगी।

एयरलाइन के मुताबिक, IndiGo Lite Fare 1 जुलाई से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इस कैटेगरी में ट्रैवल 15 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल यह ऑप्शन सिर्फ IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए की गई बुकिंग पर मिलेगा। यह सर्विस सभी नॉन-स्टॉप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग पर उपलब्ध रहेगी।

IndiGo Lite किराया चुनने वाले यात्रियों को 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ एक ऑटो-असाइन्ड सीट भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जाएगी। हालांकि, अगर यात्री चेक-इन बैगेज, अपनी पसंद की सीट, फूड या Fast Forward जैसी प्रायोरिटी सर्विस चाहते हैं, तो उन्हें अलग से भुगतान करना होगा। इन सर्विस को वेबसाइट या एयरपोर्ट पर फ्लाइट से एक घंटे पहले तक खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि IndiGo Lite चुनने वाले यात्री IndiGo BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ लेते रहेंगे। यानी वे इस फेयर ऑप्शन के साथ भी BluChip पॉइंट्स कमा और रिडीम कर सकेंगे।

IndiGo Lite के लॉन्च के बाद एयरलाइन के "6E Ways to Fly" पोर्टफोलियो में अब Saver, Flexi Plus, IndiGo UpFront, IndiGoStretch, Stretch+ और Lite जैसे कई Fare ऑप्शन शामिल हो गए हैं। कंपनी का कहना है कि इससे यात्रियों को अपने बजट और जरूरत के अनुसार फ्लाइट टिकट चुनने के कई ऑप्शन मिलेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »