IndiGo और SpiceJet का Diwali धमाका ऑफर: Rs 2,390 में ऑनलाइन बुक करें फ्लाइट टिकट!

IndiGo ने 13 अक्टूबर से अपनी ‘Flying Connections Sale’ की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को घरेलू उड़ानों की टिकट 2,390 रुपये से और इंटरनेशनल उड़ानों की टिकट 8,990 रुपये से मिल रही है।

IndiGo और SpiceJet का Diwali धमाका ऑफर: Rs 2,390 में ऑनलाइन बुक करें फ्लाइट टिकट!

Photo Credit: Unsplash/ Javier Cañada

ख़ास बातें
  • IndiGo ने 13 अक्टूबर से अपनी ‘Flying Connections Sale’ की घोषणा की है
  • यह स्कीम 17 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी
  • डिस्काउंट 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक के ट्रैवल के लिए वैध रहेगा
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए खास ऑफर्स की बारिश कर दी है। IndiGo और SpiceJet ने दिवाली ट्रैवल सीजन को देखते हुए सस्ती फ्लाइट टिकट्स और स्पेशल कनेक्टिंग रूट्स का ऐलान किया है। इनमें घरेलू उड़ानों के किराए 2,390 रुपये से और इंटरनेशनल किराए 8,990 रुपये से शुरू हो रहे हैं। हालांकि, यहां ट्रैवलर्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे किस टाइमलाइन के लिए बुकिंग करनी है और बुकिंग के लिए कौनसे प्लेटफॉर्म्स का यूज करना है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

IndiGo का फेस्टिव ऑफर

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने 13 अक्टूबर से अपनी ‘Flying Connections Sale' की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को घरेलू उड़ानों की टिकट 2,390 रुपये से और इंटरनेशनल उड़ानों की टिकट 8,990 रुपये से मिल रही है। यह स्कीम 17 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर सिर्फ कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर लागू है और यह वन-वे या राउंड-ट्रिप बुकिंग्स दोनों के लिए मान्य है।

यह डिस्काउंट 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक के ट्रैवल के लिए वैध रहेगा। यात्री टिकट्स IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, IndiGo WhatsApp नंबर (+917065145858), 6ESkai चैट सर्विस या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स की वेबसाइट्स के जरिए बुक कर सकते हैं। साथ ही, इस दौरान होटल बुकिंग पर भी 35% डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके लिए कोड HOTEL35 इस्तेमाल करना होगा।

SpiceJet का फेस्टिव ऑफर

त्योहार के सीजन में SpiceJet ने अयोध्या के लिए खास डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है जो दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी देंगी। कंपनी के मुताबिक जल्द ही मुंबई से अयोध्या की डायरेक्ट फ्लाइट भी शुरू की जाएगी। दिवाली पर श्रद्धालु और पर्यटक इन रूट्स से श्री राम मंदिर तक आसानी से पहुंच पाएंगे। टिकट्स सभी आधिकारिक चैनल्स और साथ ही सभी अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के प्लेटफॉर्म्स के जरिए बुक की जा सकती हैं।
 

IndiGo का दिवाली ऑफर कब तक वैध है?

IndiGo का Flying Connections Sale 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक वैध है।

इस ऑफर के तहत टिकट्स कब की यात्रा के लिए बुक की जा सकती हैं?

ऑफर 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए मान्य है।

IndiGo टिकट बुक करने के लिए किन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा सकता है?

टिकट्स IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, WhatsApp नंबर, 6ESkai चैट और ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए बुक की जा सकती हैं।

SpiceJet ने दिवाली के लिए कौनसे नए रूट्स शुरू किए हैं?

SpiceJet ने अयोध्या से दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के बीच डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू की हैं।

क्या होटल बुकिंग पर भी कोई ऑफर है?

हां, IndiGo वेबसाइट से होटल बुकिंग पर 35% डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके लिए कोड HOTEL35 यूज करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  4. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  5. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  6. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  8. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »