• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस

IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद DGCA के फ्लाइट से जुड़े नियम फिर चर्चा में आ गए हैं।

IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस

Photo Credit: X/ IndiGo6E

ख़ास बातें
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मची
  • DGCA फ्लाइट में पावर बैंक चार्जिंग की अनुमति नहीं देता है
  • पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में रखने की इजाजत है
विज्ञापन

IndiGo की एक फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद फ्लाइट से यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकालना पड़ा। यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई, जहां हैदराबाद से आई फ्लाइट लैंड होने के बाद पार्क की गई थी और यात्री उतरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर एक पावर बैंक में आग लग गई, जिसके बाद केबिन में धुआं भर गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि DGCA इस साल की शुरुआत में पावर बैंक को लेकर कुछ नियम शेयर कर चुका है, जिसमें कहा गया है कि फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या अन्य गैजेट चार्ज करना मना है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हैदराबाद से आई IndiGo फ्लाइट लैंड हुई और कुछ ही देर में अचानक लोग इमरजेंसी एग्जिट से नीचे आते दिखाई दिए। दरअसर लैंडिंग के बाद जब लोग फ्लाइट से उतरने की तैयारी कर रहे थें, अचानक एक पावर बैंक में आग लग गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक (via TOI), इस घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाकी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने और इस्तेमाल करने के नियमों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। DGCA ने इसी साल जनवरी में एक सर्कुलर जारी कर फ्लाइट के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल और चार्जिंग पर सख्त नियम लागू किए थे।

DGCA के नियमों के मुताबिक, पावर बैंक फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह बैन नहीं है, लेकिन इसे सिर्फ हैंड बैगेज में ही रखा जा सकता है। रेगुलेटर ने साफ कहा है कि पावर बैंक या अतिरिक्त बैटरियों को ओवरहेड बिन में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वहां आग लगने की स्थिति में उसे जल्दी पहचानना मुश्किल हो सकता है।

इसके अलावा DGCA ने फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या अन्य गैजेट चार्ज करने पर भी रोक लगाई हुई है। यानी यात्री फ्लाइट में किसी भी समय पावर बैंक का इस्तेमाल चार्जिंग के लिए नहीं कर सकते।

DGCA की गाइडलाइन्स के अनुसार एयरलाइंस को यात्रियों के लिए केबिन अनाउंसमेंट भी करने होते हैं। इनमें यात्रियों को यह बताया जाता है कि:
पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरियां सिर्फ हैंड बैगेज में रखें

  • फ्लाइट के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल या चार्जिंग न करें
  • किसी डिवाइस से गर्मी, धुआं या अजीब गंध आने पर तुरंत केबिन क्रू को जानकारी दें
  • बैटरियों को शॉर्ट-सर्किट से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित तरीके से रखें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »