• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए नया नियम, 3.5 घंटे पहले पहुंचना होगा, जानें पूरी डिटेल

IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए नया नियम, 3.5 घंटे पहले पहुंचना होगा, जानें पूरी डिटेल

Delhi Airport : विमानन कंपनियों की गाइडलाइन में यात्रियों के बैग का वजन भी बताया गया है।

IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए नया नियम, 3.5 घंटे पहले पहुंचना होगा, जानें पूरी डिटेल

Delhi Airport : एयरलाइन कंपनी का कहना है कि इन दिनों में एयरपोर्ट पर सामान्‍य से ज्‍यादा संख्‍या में यात्री पहुंच रहे हैं।

ख़ास बातें
  • इंडिगो की ओर से आई एडवाइजरी
  • यात्रियों से 3.5 घंटे पहले पहुंचने को कहा गया
  • बढ़ती भीड़ की वजह से लिया फैसला
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्‍या में लोग सैर-सपाटे का प्‍लान बना रहे हैं। इस वजह से एयरपोर्टों पर भीड़ बढ़ने की आशंका है। द‍िल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी IGI पर बीते कई दिनों से यात्रियों की भारी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को चेक-इन में काफी ज्‍यादा वक्‍त लग रहा है। दिल्‍ली के IGI एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ के कारण अब यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें यात्रियों से कहा गया है कि उन्‍हें उड़ान के तय समय से 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना जरूरी होगा। विमानन कंपनियों की गाइडलाइन में यात्रियों के बैग का वजन भी बताया गया है।     

अभी इंडिगो की ओर से जारी की गई गाइडलाइन सामने आई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ की वजह से डोमेस्टिक डिपार्चर के लिए यात्री अपने बोर्डिंग टाइम से लगभग 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाएं। यात्रियों से कहा गया है कि वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए सिर्फ 7 किलो का हैंडबैग ही साथ लाएं। इंडिगो के मुताबिक, उसकी फ्लाइट्स से सफर करने वाले यात्री IGI पर गेट नंबर-5 और 6 से एंट्री करें। 
 
एयरलाइन कंपनी का कहना है कि इन दिनों में एयरपोर्ट पर सामान्‍य से ज्‍यादा संख्‍या में यात्री पहुंच रहे हैं। दिसंबर में आ रहे इस रश की वजह से चेक-इन और बोर्डिंग से जुड़े काम में देरी हो सकती है। लोगों की फ्लाइट ना छूटे, इस वजह से उन्‍हें एयरपोर्ट पर पहले पहुंचने को कहा जा रहा है। यात्रियों को यह सुझाव भी दिया गया है कि वह अपना वेब चेक-इन पहले ही पूरा कर लें, ताकि चेक-इन और बोर्डिंग में देरी ना हो। 

गौरतलब है कि दिल्‍ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के जो वीडियो सामने आए थे, उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा था। हाल में केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी दिल्‍ली एयरपोर्ट का दौरा कर हालात का जाएजा लिया था। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर भी इस तरह की गाइडलाइंस हाल में जारी की गई हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Delhi airport, IGI, IndiGo, guideline, Advisory, flight
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »