आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक और मामला सामने आ रहा है।
Photo Credit: Unsplash/Aditya Menon
मुंबई लोकल ट्रेन में 3 यात्री AI जनरेटेड फेक टिकट से यात्रा कर रहे थे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक और मामला सामने आ रहा है। हाल ही में मुंबई एसी लोकल ट्रेन में एआई द्वारा तैयार फेक टिकट पास के साथ यात्रा करते हुए तीन यात्रियों को पकड़ा गया। जब टीटीआई ने तीनों यात्रियों से रूटीन चेकिंग के दौरान टिकट दिखाने के लिए पूछा तो उन्होंने एआई जनरेटेड टिकट दिखाए तो तीनों के टिकट में एक चीज समान नजर आई, जिसके बाद उन्हें रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह मामला 28 नवंबर को शाम 6:45 बजे परेल-कल्याण एसी लोकल ट्रेन में हुआ। जब TTE प्रशांत कांबले और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तीन यात्रियों को टिकट दिखाने को कहा, जिसमें दो पुरुष और एक महिला भी शामिल थी। तीनों ने टिकट पास को ऑफिशियल UTS ऐप में खोलने के बजाय अपने फोन के डॉक्यूमेंट फोल्डर में सेव UTS सीजन पास दिखाए।
जब उनसे ऐप में दिखाने के लिए कहा गया तो यात्रियों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद टीटीई ने टिकटों की और बारीकी से जांच की। जब देखा गया तो पता चला कि तीनों डिजिटल पास पर एक ही UTS नंबर XOOJHN4569 था। जबकि हर असली UTS-जनरेटेड टिकट पर एक अलग नंबर अंकित होता है। उसके बाद उन सभी के मोबाइल नंबर को चेक किया गया, जिससे पता चला कि उन्हें कोई भी सीजन टिकट जारी नहीं किया गया था। इससे पता चला कि तीनों यात्री फेक पास तैयार करके लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।
नीरज तलरेजा, अथर्व बाग और अदिति मंगलुरकर नामक के तीनों यात्रियों को कुर्ला स्टेशन पर ले जाया गया और आरपीएफ को सौंप दिया गया। बाद में हुई जांच में पता चला कि सीजन टिकट एआई टूल के जरिए तैयार किए गए थे। तीनों यात्रियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई धाराओं के तहत धोखाधड़ी, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी और बिना वैध टिकट के यात्रा के लिए एक एफआईआर दर्ज की गई है। हाल ही में ऐसे कई अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। रेलवे यात्रियों को सलाह देती है कि सिर्फ स्टेशन बुकिंग काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और ऑफिशियल यूटीएस मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ही टिकट बुक की जानी चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत