IRCTC की ऐप 1 घंटे बंद रहने के बाद वापस हुई चालू, ये थी वजह

आज यानी कि सोमवार को सुबह IRCTC की वेबसाइट एक घंटे के लिए बंद हो गई थी।

IRCTC की ऐप 1 घंटे बंद रहने के बाद वापस हुई चालू, ये थी वजह

Photo Credit: Pexels/KANCHAN PRASAD

IRCTC से रेल की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • IRCTC की वेबसाइट एक घंटे के लिए बंद हो गई थी।
  • IRCTC की वेबसाइट बंद होने पर यूजर्स ऑनलाइन टिकट बुक करने में असमर्थ थे।
  • IRCTC वेबसाइट बंद होने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया X पर व्यक्त की।
विज्ञापन
आज यानी कि सोमवार को सुबह इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट एक घंटे के लिए बंद हो गई, जिससे यूजर्स के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना बहुत मुश्किल हो गया। डाउनटाइम मैसेज के अनुसार, "मैंटेनेंस एक्टिविटी" के चलते ई टिकटिंग सर्विस बंद थी। IRCTC की सर्विस न मिलने के कारण यूजर्स ने सोशल मीडिया X का सहारा लिया और अपने विचार व्यक्त किए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वेबसाइट पर लॉगिन करने पर यूजर्स को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था "मैंटेनेंस एक्टिविटी के चलते ई-टिकटिंग सर्विस अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं होगी, कृपया बाद में कोशिश करें। कैंसलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर पर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।" इसके चलते ऑनलाइन बुकिंग, कैंसलेशन और तत्काल टिकट बुकिंग सर्विस प्रभावित हुईं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की और निराशा  व्यक्त की।

एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि "IRCTC ऐप का डेली इस्तेमाल करना स्लो मोशन मैराथन में दौड़ने जैसा लगता है, सिवाय इसके कि फिनिश लाइन पर 'सेशन एक्सपायर्ड' मैसेज आता है।" 

अन्य यूजर ने लिखा कि "दुनिया के इतिहास में सबसे खराब ऐप #IRCTC Rail connect। सबसे पहले तो एप्लिकेशन को शुरू करना बहुत स्लो है, उसके साथ ही आप लोग एजेंट को पहले 5 मिनट के लिए तत्काल बुकिंग करने की अनुमति देते हैं। तत्काल टिकट बुक करना लगभग असंभव है।

कुछ यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया कि यह रोजाना की दिक्कत है और पूछा कि आखिर रोजाना किस प्रकार के मेंटेनेंस की जरूरत होती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indian Railway, IRCTC, IRCTC Rail Connect
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »