Huawei Wearable

Huawei Wearable - ख़बरें

  • Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
    Huawei ने ग्लोबल बाजार में Huawei Watch GT 7 Pro और Huawei Watch GT 7 लॉन्च कर दी हैं। Huawei Watch GT 7 Pro की कीमत EUR 429 (लगभग 47,225), Huawei Watch GT 7 41mm White की कीमत EUR 319 (लगभग 35,120) और Huawei Watch GT 7 की कीमत EUR 299 (लगभग 32,915) है। Watch GT 7 सीरीज चुनिंदा यूरोपीय देशों में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei ने अपने नए ईयरबड्स FreeClip 2 S को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने ये ईयरबड्स Huawei Pura 90s स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ पेश किए हैं। ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर दिए गए हैं जो 10.8mm के हैं। डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei की ओर से नई स्मार्टवॉच Qingyun H3550 को मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स के लिए लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे पेशेवरों के हिसाब से ही डिजाइन किया है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह 10 दिन तक बैटरी सपोर्ट दे सकती है।
  • Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei ने आज भारत में Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। Huawei FreeBuds 7i की कीमत 8,799 रुपये है, जबकि एमआरपी 13,999 रुपये है। वहीं Huawei FreeBuds SE 4 की कीमत 4,799 रुपये और एमआरपी 7,999 रुपये है। Huawei FreeBuds 7i  में 11 मिमी क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर और FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
    Huawei ने ग्लोबल स्तर Huawei Watch Kids X1 और Watch Kids X1 Pro स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। Watch Kids X1 की कीमत 249 यूरो (लगभग 27,630 रुपये) है और ब्लू और पिंक कलर में आती है। वहीं Watch Kids X1 Pro की कीमत 349 यूरो (लगभग 38,720 रुपये) है। यह वॉच ब्लैक और पर्पल में उपलब्ध है। ये दोनों वॉच यूरोप में उपलब्ध और जल्द ही कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro आज चीन में लॉन्च हो गई हैं। HUAWEI Watch Fit 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 15,045 रुपये) और फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 16,410 रुपये) है। वहीं HUAWEI Watch Fit 5 Pro के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 28,730 रुपये) और ब्रेडेड फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 30,095 रुपये) है।
  • Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा
    स्मार्ट वियरेबल्स में Xiaomi ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 5 साल तक नम्बर 1 के तमगे से दूर रहने के बाद कंपनी Apple और Huawei को हराकर सबसे पहले स्थान पर आ गई है। Omdia की ओर से नई डेटा रिपोर्ट जारी की गई है। कंपनी 200 मिलियन शिपमेंट्स पिछले साल यानी 2025 में पूरी कीं।
  • Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
    Huawei Band 11, Band 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए वियरेबल्स लगभग समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। स्मार्ट फिटनेस वियरेबल में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 286 × 482 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। डिस्प्ले में फुल टच कंट्रोल फीचर है।
  • Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
    Huawei ने बाजार में अपनी नई वॉच Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च की है। Huawei Watch 10th Anniversary Edition के 42 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 35,700 रुपये) और 46 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है। Watch 10th Anniversary Edition में 1.38 इंच की LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 3,000  निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच HarmonyOS 6 पर काम करती है।
  • Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत
    Huawei ने भारत में Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro लॉन्च किए हैं, जो डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ के मामले में काफी प्रीमियम अपग्रेड लेकर आते हैं। GT 6 Pro में Titanium alloy केस, 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं Watch GT 6 का 41mm वेरिएंट 1.32-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। Pro मॉडल में ECG और depth सेंसर शामिल हैं, जबकि बेस वर्जन इनसे वंचित है। दोनों वॉच 5ATM + IP69 रेटिंग, Sunflower GPS और Android/iOS कम्पैटिबिलिटी के साथ आती हैं। बैटरी लाइफ 21 दिन तक जाने का दावा किया गया है, जबकि छोटे मॉडल में 14 दिन का बैकअप मिलता है।
  • Huawei ने छोटे से ईयरबड्स में फिट किया हाई क्वालिटी साउंड, लॉन्च किए FreeBuds Pro 5
    Huawei ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 70 Air की लॉन्चिंग के बाद अब ऑडियो सेगमेंट में भी बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स FreeBuds Pro 5 की घोषणा की है और इनकी प्री-बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। यूजर्स इसे Huawei के ऑफिशियल ऑथराइज्ड स्टोर से रिजर्व कर सकते हैं, जहां इसके डिजाइन की पहली झलक भी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक, FreeBuds Pro 5 इस साल के भीतर आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे।
  • Huawei Watch D2: ECG, ABPM जैसे एडवांस हेल्थ फीचर्स वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Huawei ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टवॉच Huawei Watch D2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के लिए एडवांस फीचर्स के साथ आती है। भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है। हालांकि कंपनी ने इसे 33,499 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर 5 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है और इसे Amazon, Flipkart और Rtcindia.net वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Samsung से लेकर Huawei तक 10 हजार में आने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, यहां डिस्काउंट पर खरीदें
    Amazon पर 10 हजार रुपये में आने वाली स्मार्टवॉच पर डिस्काउंट मिल रहा है। CrossBeats Everest 2.0 Smartwatch अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Huawei Watch Fit 3 अमेजन पर 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Samsung Galaxy Watch FE अमेजन पर 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Noise Pro 6 Max अमेजन पर 7,499 रुपये में लिस्टेड है। Titan Talk S ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 8,999 रुपये में लिस्टेड है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »