• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei FreeClip 2 S में 10.8mm के डुअल ड्राइवर लगे हैं।

Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei FreeClip 2 S में 10.8mm के डुअल ड्राइवर लगे हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें 38 घंटे तक की बैटरी लाइफा दावा किया गया है।
  • Huawei FreeClip 2 S में 10.8mm के डुअल ड्राइवर लगे हैं।
  • ये ईयरबड्स 20Hz से 20kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन

Huawei ने अपने नए ईयरबड्स FreeClip 2 S को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने ये ईयरबड्स Huawei Pura 90s स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ पेश किए हैं। ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर दिए गए हैं जो 10.8mm के हैं। डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इनमें 38 घंटे तक की बैटरी लाइफा दावा किया गया है। ईयरबड्स में AI ऑडियो फीचर भी मिल जाता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Huawei FreeClip 2 S Price

Huawei FreeClip 2 S की कीमत मलेशिया में MYR 899 (लगभग 21,200 रुपये) है। यूरोप में इन ईयरबड्स की कीमत EUR 229 (लगभग 25,200 रुपये) है। जबकि UK में ये GBP 199 (लगभग 25,600 रुपये) में खरीदे जा सकते हैं। ईयरबड्स को डीप-सी ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर्स में पेश किया गया है। 

Huawei FreeClip 2 S Specifications

Huawei FreeClip 2 S में 10.8mm के डुअल ड्राइवर लगे हैं। इनमें ओपन-ईयर C-ब्रिज डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इनमें अपडेटेड ड्राइवर इस्तेमाल किए गए हैं जो बेस परफॉर्मेंस और ओवरऑल साउंड बैलेंस को बनाते हैं। ये ईयरबड्स 20Hz से 20kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स ऑडियो और वॉइस प्रोसेसिंग के लिए AI समर्थित न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा ऑपरेट होते हैं। ये एडेप्टिव वॉल्यूम एडजस्टमेंट, एडेप्टिव वॉइस एन्हांसमेंट, डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट करते हैं। 

कंपनी ने कहा है कि इनमें रीवर्स साउंड वेव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे साउंड लीकेज कम होती है। साथ ही AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है जिसके लिए इसमें तीन माइक्रोफोन लगे हैं। कंपनी ने इनमें 10-बैंड इक्वेलाइजर दिया गया है जिससे कि ऑडियो को कस्टमाइज किया जा सकता है। कंपनी ने इनमें मल्टीपल EQ प्रीसेट दिए हैं। Huawei Audio Connect ऐप की मदद से इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। ये एकसाथ दो डिवाइसेज से पेअर हो सकते हैं। बैटरी बैकअप देखें तो ये एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक चल सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 60mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 537mAh की बैटरी मिलती है। ये USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। केस में 3W तक की वायरलैस चार्जिंग है। Huawei का कहना है कि 10 मिनट चार्ज करने पर ये 3 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 40 मिनट का समय लगता है जबकि चार्जिंग केस को लगभग 50 मिनट का समय लगता है। दोनों डिवाइसेज एकसाथ 1 घंटे में चार्ज हो सकते हैं। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरBlue
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »