HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: HUAWEI
HUAWEI Watch Fit 5 Pro में 1.92 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इन वॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है। AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली ये वॉच 100+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
HUAWEI Watch Fit 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 15,045 रुपये) और फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 16,410 रुपये) है। यह वॉच प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 29 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं HUAWEI Watch Fit 5 Pro के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 28,730 रुपये) और ब्रेडेड फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 30,095 रुपये) है। यह प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए 29 अप्रैल से उपलब्ध होगी और बिक्री 15 मई से शुरू होगी।
HUAWEI Watch Fit 5 में 1.82 इंच और Watch Fit 5 Pro में 1.92 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 480×408 पिक्सल, AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Fit 5 की अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स और Fit 5 Pro की अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इन वॉच में 550 MPa एल्युमिनियम बॉडी के साथ नायलॉन/फ्लोरोइलास्टोमर स्ट्रैप वाला डिजाइन है। इन वॉच में पावर बटन + फंक्शन बटन दिया गया है। ये वॉच 100+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। यह वॉच हुवावे हेल्थ ऐप के साथ कंपेटिबल है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो लाइव व्यू, वॉच फेस, वेदर, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल समेत काफी कुछ शामिल है।
इन वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमेट्रिक प्रेशर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, ईसीजी सेंसर और डेप्थ सेंसर है। ये वॉच 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंस और IP6X डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आती हैं। कनेक्टिविटी के लिए 2.4 GHz, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और NavIC सपोर्ट शामिल है। माइक और स्पीकर के साथ यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इन वॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है, जबकि AOD के साथ अधिकतम 4 दिनों तक चल सकती है। वॉच मैग्नेटिक चार्जिंग पिन से चार्ज हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स