Huawei ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
Huawei ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 लॉन्च कर दिए हैं। Huawei FreeBuds 7i में 11 मिमी क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर और FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं। यहां हम आपको Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei FreeBuds 7i की कीमत 8,799 रुपये है, जबकि एमआरपी 13,999 रुपये है। वहीं Huawei FreeBuds SE 4 की कीमत 4,799 रुपये और एमआरपी 7,999 रुपये है।
Huawei FreeBuds 7i में 11 मिमी क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर हैं। इसमें डायनामिक EQ, एएनसी, अवेयरनेस मोड, वॉइस मोड और कॉल नॉइज कैंसलेशन आता है। डाइमेंशन के मामले में इयरबड की लंबाई 31.9 मिमी, चौड़ाई 21.0 मिमी, मोटाई 24.6 मिमी और वजन 5.4 ग्राम है। केस का वजन 36.6 ग्राम है। ईयरबड्स में इन्फ्रारेड, हॉल, टच, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और बोन वॉइस सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल-डिवाइस सपोर्ट और पॉप-अप पेयरिंग है। यह पिंक, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है।
ईयरबड में 55mAh की बैटरी है और केस में 510mAh की बैटरी है। वहीं 40 मिनट में ईयरबड चार्ज होते हैं, वहीं 1 घंटे में केस चार्ज होता है। ANC ऑफ होने पर ईयरबड 8 घंटे तक चलते हैं, वहीं केस के साथ 35 घंटे तक चलते हैं। वहीं ईयरबड ANC ऑन होने पर 5 घंटे तक और केस के साथ 20 घंटे तक चलते हैं। ईयरबड्स टैप, स्वाइप, प्रेस और होल्ड जेस्चर कंट्रोल के साथ आते हैं। ईयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ आते हैं।
Huawei FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20 Hz – 20 kHz है। डाइमेंशन के मामले में इयरबड की लंबाई 32.3 मिमी, चौड़ाई 21.3 मिमी, मोटाई 24.0 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है। केस का वजन 36 ग्राम है। ईयरबड्स में हॉल और टच सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और लो लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट है। यह ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है। यह SBC, AAC और mSBC ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट करता है।
ईयरबड में 41mAh की बैटरी है और केस में 510mAh की बैटरी है। वहीं 60 मिनट में इयरबड चार्ज होते हैं, वहीं 110 मिनट में केस चार्ज होता है। बैटरी लाइफ ANC ऑफ होने ईयरबड 10 घंटे तक चलते हैं, वहीं केस के साथ 50 घंटे तक चलते हैं। वहीं ईयरबड ANC ऑन होने पर 7 घंटे तक और केस के साथ 35 घंटे तक चलते हैं। ईयरबड्स से कॉल टाइम 5-6 घंटे और केस के साथ 25-30 घंटे है। ईयरबड्स टैप, ट्रिपल टैप, प्रेस और होल्ड जेस्चर कंट्रोल के साथ आते हैं। ईयरबड्स IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च