Huawei ने FreeBuds 7 को चीन में लॉन्च कर दिया है। नए ईयरबड्स में 100dB Silent Call, AI Noise Cancellation और Smart Translation जैसे फीचर दिए गए हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei FreeBuds 7 में 100dB Silent Call और AI Noise Cancellation दिया गया है
Huawei ने अपनी नई वायरलेस ईयरबड्स सीरीज में FreeBuds 7 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर बेहतर नॉइस कैंसिलेशन, क्लियर कॉलिंग और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। FreeBuds 7 की सबसे बड़ी खासियतों में 100dB Two-Way Silent Call, नया थर्ड-जेनरेशन Audio AI Chip और बेहद कम 8 माइक्रोसेकंड की नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी शामिल है। Huawei ने इस बार ईयरबड्स के डिजाइन और वजन पर भी काम किया है। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस को भी पहले से छोटा और हल्का बनाया गया है।
Huawei ने FreeBuds 7 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत 999 युआन रखी गई है। ये भारतीय मुद्रा में करीब 14,000 रुपये होते हैं। इसके भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
FreeBuds 7 में Huawei ने अपना तीसरी पीढ़ी का Audio AI Chip लगाया है। इसमें Dual-DSP Architecture के साथ NPU AI Processor दिया गया है। Huawei का कहना है कि नए चिप की कंप्यूटिंग क्षमता पिछली पीढ़ी की तुलना में 100% ज्यादा है। ईयरबड्स आसपास के शोर को हर सेकेंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकते हैं और नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड तक बताई गई है।
कॉलिंग के लिए FreeBuds 7 में तीन माइक्रोफोन और VPU Call Noise Reduction System दिया गया है। Huawei के मुताबिक इसका AI-बेस्ड DNN नॉइस रिडक्शन सिस्टम दोनों तरफ के बैकग्राउंड शोर को कम करने में मदद करता है। कंपनी ने इसे 100dB टू-वे साइलेंट कॉल नाम दिया है। इसका मकसद खासतौर पर ऐसे शोर वाले माहौल में साफ बातचीत उपलब्ध कराना है, जहां आसपास काफी ज्यादा आवाज हो। Huawei का दावा है कि यह सिस्टम 8 m/s तक के हवा के शोर को भी कम कर सकता है।
FreeBuds 7 का डिजाइन सेमी-इन-ईयर रखा गया है। एक ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है। Huawei के अनुसार वजन पिछली पीढ़ी के मुकाबले 12% कम किया गया है, जबकि वॉल्यूम 15% घटा है। बैटरी के मामले में FreeBuds 7 एक बार चार्ज करने पर 8.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है। वहीं, Noise Cancellation ऑन करने पर सिंगल चार्ज में अधिकतम 5 घंटे की बैटरी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 42 घंटे तक बताया गया है।
Huawei FreeBuds 7 में स्मार्ट ट्रांसलेशन फीचर भी मौजूद है। कंपनी के अनुसार इसमें अलग-अलग भाषाओं के बीच ट्रांसलेशन, टू-वे ट्रांसलेशन और ऑफलाइन चाइनीज-इंग्लिश ट्रांसलेशन जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसे IP55 Dust and Water Resistance रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए यह HarmonyOS के साथ-साथ iOS और Android डिवाइस के साथ भी काम करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स